रेसिपी: हरतालिका तीज के एक दिन पहले खा लेंगी सेवई, तो व्रत के दिन कम लगेगी भूख, पेट भी भरा-भरा होगा महसूस, यहां देखें रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का त्योहार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की मनोकामना करती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा। तीज में निर्जला व्रत रखा जाता है इसलिए ही ये व्रत बहुत ही कठिन होता है।। सभी महिलाओं को इसकी तैयारी एक दिन पहले शुरू कर देनी होती है। अगर आप भी निर्जला व्रत रख रही हैं तो एक दिन पहले सेवई खाना एक अच्छा ऑप्शन है। इससे आपका पेट भी भरा रहता है और आपको भूख भी कम लगती है। तो चलिए सेवई बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
सेवई बनाने की सामग्री
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
सेंवई - 1/2 कप (50 ग्राम)
दूध - 1/2 लीटर, फुल क्रीम
किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
काजू - 1 बड़ा चम्मच
बादाम - 1 बड़ा चम्मच
चिरौंजी - 1 बड़ा चम्मच
इलायची - 4 नग
चीनी - 3 बड़े चम्मच (40 ग्राम)
वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika
Created On :   23 Aug 2025 5:48 PM IST












