Sweet: बिना मावा के बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट पोहा मोदक, जानें रेसिपी

Sweet: बिना मावा के बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट पोहा मोदक, जानें रेसिपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में इन दिनों गणेश उत्सव मनाया जा रहा है और पूरे 10 दिनों के बाद इस उत्सव का समापन होने जा रहा है। भगवान गणेश को मोदक बहुत ही पसंद हैं, इसलिए इन्हें कई तरह के मोदक का भोग लगाया जाता है। मोदक के विभिन्न प्रकारों में से एक है पोहा से बने मोदक। क्या आपने इस रेसिपी को ट्राय किया है, यदि नहीं तो बता दें कि इसे बनानो एक दम आसान है।

आज हम आपको NishaMadhulika के जरिए बताने जा रहे हैं "पोहा मोदक" रेसिपी के बारे में। इसे बनाने के लिए अधिक सामग्री की आवश्यकता भी नहीं होती। सिर्फ 3 चीजों से इसे बनाया जाता है और बाकी इसे गार्निश करने के​ लिए 3 से 4 चीजों की आवश्यकता होगी। जिससे बिना मावा के एक दम सॉफ्ट और स्वादिष्ट मोदक बनाए जा सकते हैं। इस रेसिपी के लिए कौन सामग्री है जरूरी, आइए जानते हैं। 

Idli Sandwich: कम तेल में बना सुपर टेस्टी इडली सैंडविच, जानें रेसिपी

सामग्री

मात्रा

पोहा  

1 कप (70 ग्राम)

देसी घी  

2 चम्मच

बादाम    

1 बड़ा चम्मच, कटा हुआ

काजू  

1 बड़ा चम्मच, कटा हुआ

पिस्ता  

1 बड़ा चम्मच, कटा हुआ

हरी इलायची    

1/2 छोटा चम्मच

दूध  

1/2 लीटर फुल क्रीम

चीनी  

1/2 कप (100 ग्राम)

Video Source:NishaMadhulika

Created On :   31 Aug 2020 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story