रेसिपी: गर्मियों में खाना खाने के बाद कुछ ठंडी ड्रिंक पीने की होती है क्रेविंग, तो यहां देखें खास पान शॉट्स की रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में खाना खाने के बाद कुछ ठंडा और ताजगी देने वाला मिल जाए तो मजा ही अलग हो जाता है। ऐसे में पान शॉट्स एक बढ़िया और मजेदार विकल्प बन सकते हैं। ये ना सिर्फ मुंह का स्वाद बदल देते हैं, बल्कि गर्मी में ठंडक भी देते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसके लिए ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप भी रोज-रोज एक जैसी ड्रिंक पीकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। घर पर बने पान शॉट्स मेहमानों को भी जरूर पसंद आएंगे और खाने के बाद एक अलग ही ताजगी का एहसास देंगे।
यह भी पढ़े -ईद के खास मौके पर बनाएं कुछ हटकर, यहां देखें मुगलई चिकन हांडी बनाने की खास रेसिपी, खाकर सभी को आ जाएगा मजा
पान शॉट्स बनाने के लिए खास सामग्री
पेस्ट के लिए-
Betel Leaves(पान के पत्ते) - 6-7 Pieces
Fennel Seeds(सौंफ) - 1-1.5 Tbsp
Desiccated Coconut(नारियल बुरादा) - 2 Tbsp
Cardamom Powder(इलायची पाउडर) - More than ½ Tsp
Icecubes(बर्फ के टुकड़े) - 3-4
Rose Petal Jam/Gulkand(गुलकंद) - 2 Tbsp
Green Food Colour(हरा फ़ूड कलर)
Sugar Powder(चीनी पाउडर) - ¼ Cup
परोसने के लिए-
Betel Leaves Paste(पान के पत्तों का पेस्ट) - 3 Tbsp
Sugar Powder(चीनी पाउडर) - Some
Milk(दूध) - ¾ Cup
Fresh Cream(ताजा मलाई) - ½ Cup
Pistachio(पिस्ता) - Finely chopped
Saffron(केसर)
Dry Rose Petals(सूखी गुलाब की पंखुड़ियां)
यह भी पढ़े -एक जैसा पनीर चावल खाकर हो गए हैं बोर, तो इस खास ठेचा पनीर राइस की रेसिपी को करें ट्राई, टेस्ट में लग जाएंगे चार चांद
वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen
Created On :   29 March 2026 7:40 PM IST












