रेसिपी: सावन के महीने में रखा है व्रत, तो बनाएं राजगीरे के हलवा, स्वाद के साथ मिलेगी एनर्जी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में सावन का महीना चल रहा है। ये महीना महादेव के भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस महीने सभी लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही सावन के सोमवार को व्रत भी रखते हैं। अगर आपने भी सावन के सोमवार को व्रत रखा है और आप कुछ अच्छा और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए राजगिरे के हलवे की बहुत ही आसान और शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। इसको खाकर आपका मन बिल्कुल शांत हो जाएगा। साथ ही ये इतना ज्यादा हेल्दी है कि आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी। तो चलिए राजगिरे के हलवे को बनाने की रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।
राजगिरे का हलवा बनाने के लिए सामग्री
राजगिरा आटा – 1 कप
घी – 1 कप
चीनी – 1 कप
पानी – 2 कप
कटे हुए मेवे – मुट्ठी भर
वीडियो क्रेडिट- Kunal Kapur
Created On :   16 July 2025 5:45 PM IST
Next Story












