शोएब मलिक निकाह: कौन है पाकिस्तानी एक्ट्रेस? जो बन गई सानिया मिर्जा के पति की नई पत्नी, हाल ही में उड़ी थीं शोएब-सानिया के तलाक की अफवाह

कौन है पाकिस्तानी एक्ट्रेस? जो बन गई सानिया मिर्जा के पति की नई पत्नी, हाल ही में उड़ी थीं शोएब-सानिया के तलाक की अफवाह
  • शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया निकाह
  • अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की शादी की तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों लंबे समय से चर्चा मे हैं। लेकिन अभी तक सानिया मिर्जा और शोएब ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इसी बीच क्रिकेटर शोएब मलिक ने फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने खुद शनिवार, 20 जनवरी यानी आज अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शादी की तस्वारें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद सानिया मिर्जा के फैंस हैरान रह गए हैं।

शोएब ने शेयर की तस्वीरें

क्रिकेटर ने आज शनिवार को ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वारें शेयर की हैं। तस्वीरों में शोएब अपनी तीसरी पत्नी सना जावेद संग आइवरी शेड के ट्रेडिशनल शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। फोटो में शोएब ने अपनी नई पत्नी को सीने से लगाया हुआ है। वहीं सना जावेद दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी रची हुई नजर आ रही हैं और सना ने हैवी ब्राइडल ज्वैलरी भी पहनी हुई है। अपनी निकाह सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा, "अलहम्दुलिल्लाह.."और हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया है।" बता दें कि, एक्ट्रेस सना जावेद की भी ये दूसरी शादी है। शादी तस्वारें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

यह भी पढ़े -खेल से लेकर इंटरनेशनल उपलब्धियों तक- हर मामले में शोएब मलिक से बेहतर हैं सानिया मिर्जा

कौन है शोएब की तीसरी पत्नी सना जावेद

इतना ही नहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद ने भी शोएब मलिक संग अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा बायो में भी अपना नाम चेंज कर लिया है और सना शोएब मलिक मेंशन कर दिया है। बता दें कि, सना पाकिस्तान की टीवी इंडस्ट्री में काम करती हैं। वो अब तक कई पाकिस्तानी ड्रामों में नजर आ चुकी हैं। जिन्हें भारत में भी खूब देखा जाता है। वे कई मशहूर ड्रामों में काम कर चुकी हैं जिसके नाम कुछ इस प्रकार हैं- काला डोरिया, ऐ मुश्त-ए-खाक, डंक, रुसवाई, डर खुदा से और इंतजार आदि। इससे पहले सना ने 2020 में उमैर जसवाल से शादी की थी।

यह भी पढ़े -कौन है पाकिस्तानी एक्ट्रेस? जो बन गई सानिया मिर्जा के पति की नई पत्नी, हाल ही में उड़ी थीं शोएब-सानिया के तलाक की अफवाह

सानिया मिर्जा ने बीते दिन शेयर की थी पोस्ट

दिलचस्प बात ये है कि बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। सानिया ने लिखा था, “शादी मुश्किल है तलाक मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। मोटापा कठिन है। फिट रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है। आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है। अपना कठिन चुनें। कम्यूनिकेशन कठिन है। बातचीत न करना कठिन है। अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगी। लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।"

शोएब ने की तीसरी शादी

शोएब मलिक ने सना जावेद से तीसरी शादी है। सबसे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था। आयशा को तलाक देने के बाद शोएब ने सानिया मिर्जा से शादी की थी। बता दें कि, सानिया और शोएब की शादी साल 2010 में हुई थी। शादी के 9 साल बाद इस कपल के बेटे इजहान का जन्म हुआ था। दोनों की शादी के समय इस पर विवाद भी खूब हुआ था। यहां तक की टेनिस में भारत का नेतृत्व करने वाली सानिया की देशभक्ति पर भी कई सवाल खड़े किए गए थे।

यह भी पढ़े -सानिया मिर्जा और अन्ना दानीलिना महिला युगल के दूसरे दौर में बाहर


Created On :   20 Jan 2024 8:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story