वनडे वर्ल्ड कप 2027: ICC ने जारी किया टूर्नामेंट का शेड्यूल, 2 अक्टूबर से आगाज, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, यहां देखें

ICC ने जारी किया टूर्नामेंट का शेड्यूल, 2 अक्टूबर से आगाज, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, यहां देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का एलान कर दिया है। क्रिकेट के इस महाकुंभ की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, वहीं फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। आईसीसी ने एक भव्य कार्यक्रम के दौरान केपटाउन में इस मेगा इवेंट के शेड्यूल का एलान किया।

12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा

टूर्नामेंट में 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप- A में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम होगी। वहीं, ग्रुप- B की बात करें तो इसमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और दूसरी क्वालीफायर टीम होगी।

टूर्नामेंट की मुख्य जानकारी

कुल टीमें - 14

मैच - कुल 57 मैच

वेन्यू (मैदान) - 12 वेन्यू

मेजबान देश - दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया

टूर्नामेंट खेले जाएंगे - 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक

भारत का मैच कब किससे होगा?

भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से शुरू होगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से जोहान्सबर्ग में होगा। उसके बाद 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान से और 17 को क्वालीफायर टीम के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से विक्टोरिया फॉल्स में होगा।

ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद सुपर-7 में पहुंचेंगी शीर्ष टीमें

दोनों ग्रुप यानी ग्रुप ए और ग्रुप बी से तीन शीर्ष टीमें सुपर-7 में जगह बनाएंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुप में जो टीमें 4थे नंबर पर रहेंगी उनमें सबसे ज्यादा अंक जिस टीम का होगा वह सुपर-7 में पहुंचेगी। इस तहर अब कुल मिलाकर सात टीमें हो जाएंगी। सुपर 7 के मुकाबले 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेंगे। हर टीम छह मैच खेलेगी।

पहला और दूसरा सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?

सुपर-7 की टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल मैच 17 नवंबर को केपटाउन में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को त्श्वाने में होगा।

21 को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

विश्व कप 2027 का फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। फाइनल मैच में अगर खराब मौसम रहा या किसी अन्य कारण से मुकाबला नहीं खेला गया तो 22 नवंबर को पूरा किया जाएगा।

विश्व कप 2027 का पूरा शेड्यूल यहां देखें

सुपर सीरीज का शेड्यूल

2 अक्टूबर 2027 - क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 3 - विंडहोक

4 अक्टूबर 2027 - क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 - विंडहोक

6 अक्टूबर 2027 - क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3 - विंडहोक

ग्रुप स्टेज के मुकाबले

7 अक्टूबर 2027 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - केप टाउन

8 अक्टूबर 2027 - पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान - त्शवाने

8 अक्टूबर 2027 - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - विंडहोक

9 अक्टूबर 2027 - ज़िम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर ए - बुलावायो

9 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - केपटाउन

10 अक्टूबर 2027 - भारत बनाम पाकिस्तान - जोहान्सबर्ग

10 अक्टूबर 2027 - श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी - विंडहोक

11 अक्टूबर 2027 - जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान - बुलावायो

12 अक्टूबर 2027 - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर A - पार्ल

12 अक्टूबर 2027 - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - कुगोम्पो सिटी

13 अक्टूबर 2027 - इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - विंडहोक

13 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी - पार्ल

14 अक्टूबर 2027 - भारत बनाम अफ़गानिस्तान - त्शवाने

15 अक्टूबर 2027 - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर A - ब्लोमफोंटेन

15 अक्टूबर 2027 - जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया - हरारे

16 अक्टूबर 2027 - श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - डरबन

16 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड - गकेबरहा

17 अक्टूबर 2027 - भारत बनाम क्वालीफायर ए - ब्लोमफोंटेन

17 अक्टूबर 2027 - न्यूजीलैंड बनाम क्वालिफायर B - हरारे

18 अक्टूबर 2027 - ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान - कुगोम्पो सिटी

19 अक्टूबर 2027 - ज़िम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान - हरारे

19 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - डरबन

20 अक्टूबर 2027 - न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - जोहान्सबर्ग

20 अक्टूबर 2027 - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी - हरारे

21 अक्टूबर 2027 - अफगानिस्तान बनाम क्वालिफायर A - कुगोम्पो सिटी

22 अक्टूबर 2027 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - पार्ल

22 अक्टूबर 2027 - साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका - जोहान्सबर्ग

23 अक्टूबर 2027 - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - गकेबरहा

23 अक्टूबर 2027 - बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी - त्शवाने

24 अक्टूबर 2027 - जिम्बाब्वे बनाम भारत - विक्टोरिया फॉल्स

सुपर 7 स्टेज (सीडेड टीम)

25 अक्टूबर 2027 - A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B3 (श्रीलंका) - जोहान्सबर्ग

26 अक्टूबर 2027 - B1 (न्यूजीलैंड) v A3 (पाकिस्तान) - गकेबरहा

27 अक्टूबर 2027 - B2 (साउथ अफ्रीका) v AB4 (इंग्लैंड) - त्शवाने

28 अक्टूबर 2027 - A1 (भारत) बनाम A2 (ऑस्ट्रेलिया) - विक्टोरिया फॉल्स

29 अक्टूबर 2027 - B1 (न्यूज़ीलैंड) बनाम B3 (श्रीलंका) - कुगोम्पो सिटी

30 अक्टूबर 2027 - A3 (पाकिस्तान) बनाम AB4 (इंग्लैंड) - विक्टोरिया फॉल्स

31 अक्टूबर 2027 - B2 (साउथ अफ्रीका) बनाम A1 (इंडिया) - जोहान्सबर्ग

1 नवंबर 2027 - A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B1 (न्यूजीलैंड) - विक्टोरिया फॉल्स

2 नवंबर 2027 - B3 (श्रीलंका) बनाम AB4 (इंग्लैंड) - केप टाउन

3 नवंबर 2027 - B2 (साउथ अफ्रीका) बनाम A3 (पाकिस्तान) - डरबन

4 नवंबर 2027 - A1 (भारत) बनाम B1 (न्यूजीलैंड) - पार्ल

5 नवंबर 2027 - A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम AB4 (इंग्लैंड) - डरबन

6 नवंबर 2027 - B2 (साउथ अफ्रीका) v B3 (श्रीलंका) - ब्लोमफोंटेन

7 नवंबर 2027 - A1 (भारत) बनाम A3 (पाकिस्तान) - केप टाउन

8 नवंबर 2027 - B1 (न्यूजीलैंड) बनाम AB4 (इंग्लैंड) - डरबन

9 नवंबर 2027 - B2 (साउथ अफ्रीका) v A2 (ऑस्ट्रेलिया) - गकेबरहा

10 नवंबर 2027 - A3 (पाकिस्तान) बनाम B3 (श्रीलंका) - ब्लोमफोंटेन

11 नवंबर 2027 - A1 (भारत) v AB4 (इंग्लैंड) - गकेबरहा

12 नवंबर 2027 - B2 (साउथ अफ्रीका) बनाम B1 (न्यूजीलैंड) - केप टाउन

13 नवंबर 2027 - A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम A3 (पाकिस्तान) - ब्लोमफोंटेन

14 नवंबर 2027 - A1 (भारत) बनाम B3 (श्रीलंका) - डरबन

सेमीफाइनल

17 नवंबर 2027 - सेमीफाइनल 1 - केप टाउन

18 नवंबर 2027 - सेमीफाइनल 2 - त्श्वाने

फाइनल कब खेला जाएगा?

21 नवंबर 2027 - फाइनल - जोहान्सबर्ग

Created On :   1 Oct 2026 10:18 PM IST

Tags

Next Story