- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- Asian Games 2018: LIVE Updates and News of Asian Games Day 12
दैनिक भास्कर हिंदी: Asian Games: 12वें दिन एथलेटिक्स में आए 5 पदक, जिन्सन जॉनसन और महिला रिले टीम ने जीता सोना
हाईलाइट
- जिन्सन जॉनसन ने 1500 मीटर रेस में जहां भारत को गोल्ड दिलाया।
- महिला 4x400 रिले रेस में भारतीय खिलाड़ियों ने 3 मिनट 28.72 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड जीता।
- 1500 मीटर वुमन्स रेस में भारतीय एथलीट चित्रा उन्नीकृष्णन को मिला ब्रॉन्ज।
डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स के 12वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जबरदस्त सफलता हासिल की है। भारत को एक ही दिन में एथलेटिक्स में 5 पदक हासिल हुए हैं। इनमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। गुरुवार को जिन्सन जॉनसन ने 1500 मीटर रेस में भारत को दिन का पहला गोल्ड दिलाया। रेस में 3 मिनट 44.72 सेकंड का समय निकालकर वे पहले स्थान पर रहे। इसी रेस में मंजित सिंह भी शामिल थे, लेकिन वे पदक हासिल करने से चूक गए। वे दौड़ में चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद 4x400 वुमन्स रिले रेस में भारतीय खिलाड़ियों ने 3 मिनट 28.72 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड जीता। हिमा दास, एमआर पुवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया कोरोथ की टीम ने यह सोना जीता। 4x400 मेन्स रिले रेस में भी भारत को पदक हासिल हुआ। एमडी कुन्हू, धारुण अय्यासामी, मोहम्मद अनस याहिया और आरोकिया राजीव की टीम ने 3 मिनट 1.85 सेकंड का समय निकालकर सिल्वर पर कब्जा जमाया।
उधर, महिला वर्ग की 1500 मीटर रेस में भारतीय एथलीट चित्रा उन्नीकृष्णन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। डिस्क थ्रो में भी भारत के हाथों में ब्रॉन्ज आया। सीमा पुनिया ने यह ब्रॉन्ज जीता। इधर, पुरुष हॉकी के समीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम को मलेशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया ने निर्धारित समय में 2-2 से ड्रॉ चल रहे मुकाबले में भारत को पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम अब ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए 1 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।
बता दें कि भारत इस समय 13 गोल्ड, 21 सिल्वर, 25 ब्रॉन्ज यानि कुल 59 पदकों के साथ पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। भारत अपने 2014 इंचियोन एशियन गेम्स के प्रदर्शन से आगे निकल चुका है। भारत इंचियोन में 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज यानि कुल 57 पदक के साथ 8वें स्थान पर रहा था। अब भारतीय खिलाड़ी अपने 2010 के एशियन गेम्स के प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की स्टेज पर खड़े हैं। भारत ने साल 2010 में एशियन गेम्स में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। 2010 एशियन गेम्स में भारत ने सर्वाधिक 65 पदक हासिल किए थे, जिसमें 14 गोल्ड, 17 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज शामिल थे।
LIVE UPDATES DAY 12 - Thu, 30 Aug 2018
टेबल टेनिस
08.30 PM : टेबल टेनिस के महिला एकल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी साथियान गनेनसेकरन ने इंडोनेशिया के फिकी सुपित को 4-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
टेबल टेनिस
07.50 PM : टेबल टेनिस के महिला एकल मुकाबले में भारत की मनिका बत्रा प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची। मनिका ने थाइलैंड की ननथाना कोम्वांग को 4-0 से हराया।
एथलेटिक्स
07.25 PM : 4x400 मेन्स रिले रेस में भारत को सिल्वर। एमडी कुन्हू, धारुण अय्यासामी, मोहम्मद अनस याहिया और आरोकिया राजीव की टीम 3 मिनट 1.85 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रही।
एथलेटिक्स
07.00 PM : 4x400 वुमन्स रिले रेस में भारत को गोल्ड। हिमा दास, एमआर पुवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया कोरोथ की टीम 3 मिनट 28.72 सेंकड का समय निकालकर पहले स्थान पर रही।
एथलेटिक्स
06.40 PM : मेन्स 5000 मीटर रेस में भारत के लक्ष्मणन गोविंदन छठे स्थान पर रहे। गोविंदन ने 14 मिनट 17.09 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।
एथलेटिक्स
06.15 PM : जिन्सन जॉनसन ने भारत को दिलाया 12वें दिन का पहला गोल्ड। 1500 मीटर रेस में 3 मिनट 44.72 सेकंड का समय निकालकर हासिल की टॉप पॉजिशन।
एथलेटिक्स
06.05 PM : भारत को 1500मीटर वुमन्स रेस में ब्रॉन्ज। चित्रा उन्नीकृष्णन 4 मिनट 12.56 सेकंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहीं।
एथलेटिक्स
06.05 PM : भारत की सीमा पुनिया ने डिस्क थ्रो में ब्रॉन्ज जीता। सीमा 62.26 मीटर डिस्क थ्रो कर तीसरे स्थान पर रहीं।
हॉकी
06.00 PM : भारतीय पुरुष हॉकी टीम का गोल्ड जीतने का सपना टूटा। मलेशिया ने पेनल्टी शूट आउट में 7-6 से हराया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था। पेनल्टी शूट आउट के सडन डेथ राउंड में भारतीय टीम को हार मिली। भारत अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेगा।
कुराश
03:53 PM- क्वार्टर फाईनल में हारे दानिश।
स्क्वैश
02:45 PM- भारतीय महिला टीम पूल बी मैच में हांगकांग से 1-2 से हारी।
टेबल टेनिस
02:25 PM- भारत के अचंत शरत कमल ने पाकिस्तान आ के मोहम्मदसिम शी कुरैको 4-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई।
वॉलीबॉल
01:20 PM- पुरुष क्वॉलिफिकेशन 11-12वें स्थान के मैच में म्यांमार ने भारत को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
कुराश
12:51 PM- भारत के दानिश शर्मा ने इंडोनेशिया के दीफा मोहम्मद को 90 किलोग्राम की कैटेगरी में 3-0 से मात देकर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
कुराश
12:48 PM- भारत की ज्योति तोकास ने 78 किग्रा राउंड ऑफ 32 में थाईलैंड की पुवनविट मेसरी को 1-0 से हराकर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।
वॉलीबॉल
12:20 PM- पुरुष क्वॉलिफिकेशन 11-12वें स्थान के मैच में भारत और म्यांमार के खिलाफ मुकाबला जारी है... तीसरे सेट में भारत ने दी कड़ी टक्कर, लेकिन 27-25 से हारा।
टेबल टेनिस
11:27 AM- महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में भारत की मौमा दास को चीनी ताइपे की चेन से हार का सामना करना पड़ा।
साइकलिंग ट्रैक
09:50 AM- भारत की अलेना रेजी और डेबोरा महिला साइकलिंग ट्रैक स्प्रिंट के 1/8 राउंड में हार गईं।
जूडो
09:24 AM- भारत के हर्षदीप सिंह बरार पुरुषों के 81 किलोग्राम एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में कोरिया के सेंग्सू ली से हारे।
जुडो
09:23 AM- भारत की गरिमा चौधरी महिलाओं के 70 किलो एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में उज्बेकिस्तान की गुलनोज़ा मटनियाजोवा के खिलाफ 0-10 से हार गई।
कैनो/कयाक
07:34 AM- पुरुष कयाक डबल (के2) 1000 मीटर के फाइनल में भारतीय जोड़ी 9वें स्थान पर रही।
एथलेटिक्स
07:34 AM- पुरुष 50 किमी पैदल चाल में संदीप कुमार डिसक्वॉलिफाइ हुए।
भारत 12वें दिन इन खेलों में लेगा हिस्सा
एथलेटिक्स
पुरुष 50 किमी (वॉक) : संदीप कुमार
महिला डिस्कस थ्रो : सीमा पूनिया, कुमारी संदीप
महिला 1500 मीटर : मोनिका चौधरी, चित्रा उन्नीकृष्णन पालाकीज
पुरुष 1500 मीटर : मंजीत सिंह, जिनसन जॉनसन
पुरुष 5000 मीटर : लक्ष्मणन गोविंदन
महिला चार गुणा 400 मीटर रिले
पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले
ब्रिज
कैनो/कयाक स्प्रिंट
कयाक फोर (के4) 500 मीटर पुरुष फाइनल
कयाक सिंगल (के1) 500 मीटर महिला फाइनल
कयाक डबल (के2) 1000 मीटर पुरुष
कैनो डबल (सी2) 1000 मीटर पुरुष
साइकिलिंग
पुरुष ओमनियम - मंजीत सिंह
महिला स्प्रिंट क्वालीफिकेशन - देबराह, अलीना रेजी
महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट - चौबा देवी इलांगबाम
इक्वीस्ट्रियन
जम्पिंग व्यक्तिगत फाइनल : जहान केविच सेतलवाड, काएवान केविच सेतलवाड
हॉकी- पुरुष सेमीफाइनल : भारत बनाम मलेशिया
जूडो
पुरुष 81 किग्रा एलिमिनेशन दौर : हरदीप सिंह बरार
महिला 70 किग्रा एलिमिनेशन दौर राउंड 16 : गरिमा चौधरी
कुराश
महिला 78 किग्रा : ज्योति टोकस
पुरुष 90 किग्रा राउंड 32 : दानिश शर्मा
महिला 78 किग्रा राउंड 16 : अमीशा टोकस
पुरुष 90 किग्रा : दिवेश
सेपक टकरा
महिला चौकड़ी शुरुआती ग्रुप बी : भारत बनाम थाईलैंड
स्क्वॉश- महिला टीम : भारत बनाम हांगकांग
टेबल टेनिस
महिला सिंगल्स राउंड 32 : मनिका बत्रा बनाम नाथाना कोमवोंग, मौमा दास बनाम सुजु चेन
पुरुष सिंगल्स राउंड 32 : जी साथियान, अचंत शरत कमल
वालीबॉल- पुरुष क्वालीफिकेशन 11-12वें स्थान का मैच : भारत बनाम म्यांमार
संभागीय युवा संवाद: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कृषि विभाग द्वारा संभागीय युवा संवाद का आयोजन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय एवं समर्थ आत्मनिर्भर भारत केन्द्र तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, म.प्र. शासन के संयुक्त तत्वावधान में संभागीय युवा संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. एस. के. परनाम विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने संभागीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजन के महत्वों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे पशु चिकित्सा एवं डेयरी विकास विभाग की समस्त योजनाओं में से स्वरोजगार हेतु योजना चुने और विभाग के एक्सपर्ट अधिकारियों का मार्गदर्शन लेकर अपनी इकाई स्थापित करें। वहीं दुग्ध संघ भोपाल से डॉ. अंजली खरे द्वारा छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों को दुग्ध संकलन एवं दुग्ध वितरण गतिविधियों में उपलब्ध स्वरोजगार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हे आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर डाॅ. परनाम ने विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों हेतु कड़कनाथ मुर्गी की डिमान्स्ट्रेशन इकाई स्थापित करने की इच्छा जताई। अंत में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मुख्य वक्ताओं से अनेक प्रश्न किए और संकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के डीन डॉ. अनिल कुरचानिया द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। वहीं अंत में डॉ. अशोक वर्मा, विभागाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का समन्वय और मंच संचालन श्री एम.ई. खान द्वारा किया गया।
क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 443 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,500 के ऊपर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (23 जून, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 443.19 अंक यानी कि 0.86% की बढ़त के साथ 52,265.72 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 143.35 अंक यानी कि 0.93% की बढ़त के साथ 15,556.65 के स्तर पर बंद हुआ।
जबकि बैंक निफ्टी में 289.70 अंकों की बढ़त रही एवं इसने 33135 पर समाप्ति दी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 हरे रंग में बंद हुए जो व्यापक खरीदारी दर्शाते हैं। निफ्टी एनर्जी को छोड़ कर शेष सभी सभी क्षेत्र विशेष में तेजी देखी गयी। निफ्टी ऑटो में सर्वोच्च लाभ रहा। निफ्टी के शेयरों में मारुति, आयशर मोटर, हेरोमोटो तथा एमएंडएम में सर्वाधिक बढत रही जबकि रिलायंस, कोल इंडिया, पावर ग्रिड तथा ग्रासिम में सबसे अधिक गिरावट रही। इंडिया विक्स 20.68 पर 1.97 प्रतिशत की हानि पर बंद हुआ।
तकनीकी आधार पर निफ्टी ने बुलिश कैंडल बनाया है परंतु 21 फोर आवरली मूविंग एवरेज 15647 पर अवरोध का भी सामना किया है जो इस बात का संकेत है कि इस स्तर को पार करने पर अधिक तेजी की चाल देखी जा सकती है। निफ्टी 15200 -15700 की सीमा में ट्रेड कर रहा है, दोनों स्तरों में किसी भी तरफ निफ्टी के उल्लंघन करने पर तेजी या मंदी की किसी दिशा विशेष की चाल बनेगी। निफ्टी ने 50 आवरली मूविंग एवरेज के ऊपर बन्दी दी है जो तेजी आ सकने के संकेत है।
निफ्टी के ओपन इंटरेस्ट डेटा में कॉल में सर्वाधिक ओपन इंटरेस्ट 16000 पर है, पुट में सबसे अधिक ओपन इंटरेस्ट 15500, फिर 15300 पर है। मोमेन्टम संकेतक स्टॉकिस्टिक दैनिक चार्ट पर सकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ट्रेड कर रहा है जो निफ्टी में तेजी का द्योतक है। निफ्टी 15200 पर सपोर्ट ले सकता है, तेजी आने पर 15700 एक तात्कालिक अवरोध है। बैंक निफ्टी का सपोर्ट 32300 तथा अवरोध 33800 है। कुल मिलाकर शेयर विशेष की चाल देखी जा सकती है, 15700 के ऊपर निफ्टी में तेजी की रैली आ सकती है। मार्केट गिरावट पर खरीदारी के क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है।
पलक कोठारी
रीसर्च एसोसिएट
चॉइस ब्रोकिंग
Source: Choice India
मूवर्स और पैकर्स: कैसे एश्योरशिफ्ट ने भारत में स्थानांतरण के अनुभव को बेहतर बनाया है
डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश में बढ़ती जनसंख्या, शैक्षिक प्रगति और मूल तोर से नौकरी के अवसर के कारण, देश के अंदर और विदेश के कई शहरों में, प्रवास करने वाले अन्य शहरों के लोगों की संख्या उल्लेखनीय मत्रा से वृद्धि पाई है।
इस कारण से स्थानांतरण सेवा के मांग में तेजी से वृद्धि हुई। कई पैकर्स एंड मूवर्स कंपनियों की स्थापना भी हुई है जो घर, कार्यालयों के सामना, कार, बाइक, आदि को स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक सेवाएं प्रदान करती हैं। हालांकि, किसी भी नए उत्पाद के साथ, कई नकली और गैर-पेशेवर चलती कंपनि स्थापित होते हैं। धीरे-धीरे भारतीय स्थानांतरण बाजार में इस तरह के कंपनि आकर बेहद कम लागत वाली कोटेशन की पेशकश करके निर्दोष ग्राहकों का शिकार करना शुरू कर दिया। वे गुणवत्ता सेवाओं, अतिरिक्त सहायता आदि जैसे कई वादे करते हैं, लेकिन अंत में अक्सर ग्राहकों के पैसे और सामान लूट लेते हैं।
स्व-चलन के साथ आने वाली कठिनाइयों और जोखिमों को ध्यान में रखते हुए, पेशेवर स्थानांतरण सेवा प्रदाताओं को नियुक्त करने की सलाह दी जाती है लेकिन कंपनी के इतिहास और पृष्ठभूमि की जांच कर लेने के बाद। आपको एक पैकर्स मूवर्स कंपनी के पंजीकरण दस्तावेजों और पहले के ग्राहकों की कई समीक्षाएं पढ़ कर, उनका व्यापक शोध करना चाहिेए। लेकिन सामान्य ज्ञान के अनुसार, दस्तावेज़ीकरण, कंपनी विवरण, कार्यालय स्थान आदि की पुष्टि करना आसान काम नहीं है और पहली बार जांच करने वाले के लिए अत्यधिक समय लग सकता है।
प्रत्येक ग्राहक पहली कोशिश में अपने निकट के ईमानदार पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी से संपर्क कर रहा है और बाजार में धोखाधड़ी सेवा प्रदाताओं का खात्मा हो रहा है, यह सुनिश्चित करने के लिए एश्योरशिफ्ट की स्थापना की गई थी।
AssureShift Packers and Movers एक मानक बन गया है यह भारत का सबसे अच्छी ऑनलाइन पैकर्स और मूवर्स निर्देशिका है, जिसमें 25 से अधिक शहरों के शीर्ष पैकर्स और मूवर्स की सूची है। 2017 की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद से, एश्योरशिफ्ट ने देश भर में 50,000 से अधिक परिवारों और व्यक्तियों को सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया है। हमारे पार्टनर पैकर्स और मूवर्स के पास पर्याप्त अनुभव है और वे घरेलू सामान पैकिंग और मूविंग, कार ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज, बाइक शिफ्टिंग सर्विसेज, ऑफिस शिफ्टिंग आदि जैसे सभी प्रकार के सामानों को स्थानांतरित करने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं। हम सुनिश्चित करते हैं इस दौरान हमारी पार्टनर कंपनियां उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं, किफायती शुल्क, समय पर घर से पिकअप और डिलीवरी, पेशेवर व्यवहार जैसे पूर्ण ग्राहक सहायता का आश्वासन दे रही हैं।
एक बार जब ग्राहक पूछताछ फॉर्म भरते हैं, तो मुश्किल से 10 क्लिक के भीतर, एश्योरशिफ्ट निर्दिष्ट स्थानांतरण आवश्यकताओं के अनुसार ग्राहक के निकटतम 3 शीर्ष पैकर्स एंड मूवर्स कंपनियों को संदर्भित करता है। ग्राहक सटीक स्थानांतरण शुल्क प्राप्त करने के लिए प्री-मूव सर्वेक्षण कर सकते हैं और दरों, प्रोफाइल, समीक्षाओं और रेटिंग की तुलना करके सबसे उपयुक्त पैकर्स और मूवर्स कंपनी के साथ सौदा कर रहे हैं।
एश्योरशिफ्ट का 4-चरणीय तरीका एक सुनिश्चित स्थानांतरण के लिए
#1 पूर्ण तरह से बैकग्राउंड की जांच
एक पैकर्स और मूवर्स कंपनी की विश्वसनीयता साबित करने वाले मुख्य कागज-पत्र में से एक यह है कि उनके पास सरकार द्वारा दिए गए आवश्यक पंजीकरण दस्तावेज होना चाहिए। एश्योरशिफ्ट निम्न प्रकार से जाँच करके स्थानांतरण सेवा प्रदाताओं की पूरी गहराई से पृष्ठभूमि का सत्यापन करता है:
- कंपनी जीएसटी पंजीकरण,
- कार्यालय सेटअप, स्थान और प्रमाण,
- ओनर आईडी प्रूफ,
- संपर्क विवरण,
- ग्राहक प्रतिक्रिया के साथ पूर्व कार्य अनुभव,
- Google रेटिंग और समीक्षाएं।
एश्योरशिफ्ट ग्राहकों को परेशानी मुक्त और विश्वसनीय पैकिंग मूविंग सेवाएं प्रदान करने और उनके स्थानांतरण के अंत में 100% संतुष्टि की सुनिश्चित करता है।
#2 बजट के अनुकूल दरों पर सर्वोत्तम मिलान वाली सेवाएं
हमारे पार्टनर पैकर्स एंड मूवर्स के पास रिलोकेशन सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शन करने का अच्छा अनुभव है और ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार किसी भी आइटम को स्थानांतरित करने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं। वे शुरू से अंत तक पूरी प्रक्रिया को संभालने में सक्षम हैं, यानी, एक अच्छी तरह से नियोजित रणनीति तैयार करना, पैकिंग, लोडिंग, पूरी सुरक्षा के साथ वस्तुओं का परिवहन, और गंतव्य पर अनलोडिंग और अनपैकिंग करना।
युक्ति: भारत में सबसे सटीक पैकर्स और मूवर्स शुल्क प्राप्त करने के लिए (किसी भी आइटम को देश में किसी भी स्थान पर ले जाने के लिए), हमेशा एक भौतिक प्री-मूव सर्वेक्षण अनुरोध करें। जब मूवर्स व्यक्तिगत रूप से वस्तुओं का सर्वेक्षण करते हैं, तो उन्हें सटीक आवश्यकताओं का बेहतर विचार मिलता है और वे स्थानांतरण लागत की अधिक सटीक गणना करने में सक्षम होते हैं।
#3 लाइटनिंग-फास्ट रिस्पांस और एंड-टू-एंड सपोर्ट
एश्योरशिफ्ट ग्राहकों के किसी भी प्रश्न का तुरंत जवाब देकर आपके हर कदम को परेशान मुक्त बनाने के लिए निरंतर काम करता है।
- फॉर्म जमा करते ही ग्राहकों को तुरंत रेफर किए गए मूवर्स की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
- हमारे मूवर्स भी जल्दी से स्थानांतरण लागत का अनुमान लगाते हैं या भौतिक पूर्व-चाल सर्वेक्षण के लिए घर भी आ सकते हैं।
- एश्योरशिफ्ट के उपयोग सेआसान इंटरफेस के साथ, कई मूवर्स के विवरणों की तुलना कम समय में आसानी से की जा सकती है (जैसे, चेकिंग शुल्क, सेवाओं की पेशकश, रेटिंग, समीक्षा, आदि)।
साथ ही, एश्योरशिफ्ट सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों को पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान आवश्यक समर्थन मिले, यानी अनुरोध जमा करने के समय से लेकर सामान की अंतिम डोरस्टेप डिलीवरी तक।
# 4 नियमित प्रतिक्रिया और गुणवत्ता संरक्षण
एश्योरशिफ्ट ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए काम करता है। ग्राहकों से नियमित फीडबैक लेने से संभावित ग्राहकों को अच्छी तरह से सूचित निर्णय लेने में मदद मिलती है और साथ ही साथ हर दिन काम करने की प्रक्रिया में सुधार होता है। एश्योरशिफ्ट को ग्राहकों द्वारा सामना की स्थानांतरण के समय आने वाली विभिन्न समस्याओं जैसे कि अचानक मूल्य वृद्धि, सामान का नुकसान, स्थानांतरण के दौरान मूवर्स के अनैतिक व्यवहार पता चलता रहता है।
प्राप्त शिकायतों की गंभीरता के आधार पर, एश्योरशिफ्ट सेवा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करता है, :जैसे
- गैर-पेशेवर मूवर्स और पैकर्स को अस्थायी रूप से निलंबित या वेबसाइट से उनके व्यावसायिक प्रोफाइल को स्थायी रूप से हटाकर दंडित करना, साथ ही साथ
- लिस्टिंग में उच्च रैंक मैं रख के शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को पुरस्कृत करना ।
निष्कर्ष के तौर पर
एश्योरशिफ्ट समझती है कि कई सारे सामान ले जाना जोखिम भरा हो सकता है और वित्तीय, मानसिक और शारीरिक दबाव पैदा कर सकता है, खासकर बिना किसी पूर्व अनुभव से किया गया हो तो। इसके अलावा, बहुत से ग्राहक वास्तव में भरोसेमंद स्थानांतरण सेवा प्रदाताओं को किराए पर लेने का सही तरीका भी नहीं जानते हैं। और तो और क्योंकि वर्तमान समय में कई धोखाधड़ी करने वाली कंपनियां भी बाजार में स्थापित हैं।
धोखेबाज पैकर्स और मूवर्स को खत्म करने के मिशन के साथ, एश्योरशिफ्ट ने स्थानांतरण कंपनियों के काम काज़ की प्रक्रिया में सुधार लाई हे, और इसके परिणामस्वरूप, भारत में पैकिंग और स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव आया है। एश्योरशिफ्ट के माध्यम से जाने का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि भरोसेमंद पैकर्स और मूवर्स ढूंढना आसान हो जाता है, और बजट के अनुसार सही कंपनी मिनटों के अंदर मिल जाता है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड से एक कदम दूर, चीन को हराकर 20 साल बाद फाइनल में पहुंची
दैनिक भास्कर हिंदी: पुरस्कार राशि से घर चलाने वाली स्वपना ने ऐसे तय किया एशियन गेम्स में गोल्ड तक का सफर
दैनिक भास्कर हिंदी: एशियन गेम्स: अरपिंदर का गोल्डन जंप, 48 साल बाद ट्रिपल जंप में भारत को दिलाया सोना
दैनिक भास्कर हिंदी: Asian Games: 10वें दिन भारत को 9 मेडल, रिले टीम के सिल्वर से पूरी हुई फिफ्टी
दैनिक भास्कर हिंदी: एशियन गेम्स: हॉकी टीम ने श्रीलंका को 20-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मलेशिया से होगी टक्कर