हॉकी एशिया कप: भारत की शानदार जीत, जापान को 5-1 से हराया

Clinical India maul Japan 5-1 in Asia Cup hockey
हॉकी एशिया कप: भारत की शानदार जीत, जापान को 5-1 से हराया
हॉकी एशिया कप: भारत की शानदार जीत, जापान को 5-1 से हराया

डिजिटल डेस्क, ढाका। हॉकी एशिया कप बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चल रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी भारत की हॉकी टीम ने अपना विजय परचम लहराते हुए जापान को 5-1 से करारी मात दी है। इस मैच की जीत के बाद भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

इन लोगों पर रही नजर

भारत की ओर से जापान के खिलाफ 5 गोल दागे गए जिसमें एसवी सुनील, ललित उपाध्याय, रमनदीप सिंह ने एक-एक और हरमनप्रीत सिंह के दो गोल शामिल है। वहीं जापान की ओर से जवाब में केवल एक ही गोला किया गया जिसे केंजी किताजातो ने दागा।

पहले क्वॉर्टर में बराबर पर था मैच

इस मैच के शुरुआती दौर में ही भारत की ओर से जापान पर दबाव बना लिया गया था। गेम के तीसरे मिनट में ही इंडियन टीम ने जापान के गोल पर अटैक कर गोल दाग दिया। पर इसी के तुरंत बाद जापान के केंजी किताजातो ने भारत को जवाब देते हुए एक गोल दाग दिया। इससे दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर आ गई। इसी तरह दूसरे क्वॉर्टर में भारत की ओर से एक, तीसरे क्वॉर्टर में दो और चौथे और अंतिम क्वॉर्टर में एक गोल दागा गया। जिससे भारत का स्कोर 5 हो गया। पर जापान पहले क्वॉर्टर के बाद एक भी गोल दागने में कामयाब नहीं हो पाया।

 

  • इस टूर्नामेंट के पूल-ए में भारत, जापान के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं। 
  • जबकि पूल-बी में मलेशिया, दक्षिण कोरिया, चीन और ओमान की टीमें हैं। 
  • द। कोरिया सर्वाधिक 4 (1993, 1999, 2009, 2013) बार एशिया कप चैंपियन रहा। 
  • जबकि पाकिस्तान 3 (1982, 1985, 1989) और भारत 2 (2003, 2007) बार यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
     

Created On :   11 Oct 2017 5:24 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story