IND vs SL Asia Cup 2025: सुपर ओवर में भारत के विजयरथ को रोकने में नाकाम रही श्रीलंका, 3 रनों से हारा मुकाबला

सुपर ओवर में भारत के विजयरथ को रोकने में नाकाम रही श्रीलंका, 3 रनों से हारा मुकाबला

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के जीत का सिलसिला बरकरार है। शुक्रवार को सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। इस मैच में पहले खेलने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन स्कोर किए थे। इसके जवाब में रन चेज करने उतरी श्रीलंका की टीम भी 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाने के साथ 202 रन ही बना पाई। श्रीलंका से पथुम निसांका ने 58 रनों में 107 रनों की शतकीय पारी खेली। मैच टाई होने के बाद दोनों टीमों के बीच 2025 एशिया कप का पहला सुपर ओवर खेला गया। इस दौरान श्रीलंका की टीम केवल दो रन पर ही सिमट गई। इसके बाद भारत ने केवल तीन गेंदों के अंदर जीत अपने नाम कर ली। इस मैच को जीतने के साथ ही इंडिया का विजयरथ जारी रहा।


    सुपर ओवर में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया

    सुपर ओवर के दौरान टीम इंडिया से अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की। जबकि, श्रीलंका से कुसल परेरा और दुसन शनाका ने शुरुआत की। हालांकि, आश्चर्य की बात यह रही कि सुपर ओवर में श्रीलंका ने शतकवीर पथुम निसांका से गेंदाबाजी नहीं करवाई। जबकि, तीसरे बल्लेबाज कुसल मेंडिस रहे। सुपर ओवर की पहली गेंद में अर्शदीप ने कुसल परेरा का विकेट चटकाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर श्रीलंका ने एक रन स्कोर किया। फिर तीसरी गेंद डॉट रही। इसके बाद चौथी गेंद में श्रीलंका का दूसरा और आखिरी विकेट चटका।

    इसके बाद टीम इंडिया से कैप्टन सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने ओपनिंग की। श्रीलंका से वानिंदु हसारंगा को गेंदबाजी के लिए उतारा। पहली गेंद पर टीम इंडिया ने तीन रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए विनिंग शॉट खेला।


    इंडिया और श्रीलंका के बीच टाई हुआ मैच

    बता दें, सुपर-4 के अपने अंतिम मैच के पहली पारी में टीम इंडिया से अभिषेक शर्मा ने 31 गेंद में 61 रन बनाए। संजू समैसन ने 23 गेंद में 39 रन जड़े। तिलक वर्मा 34 गेंद में 49 रन पर नाबाद रहे। उनके दम पर टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका से पथुम निसांका ने 58 गेंद पर 107 रनों की पारी खेली। हालांकि, इसके बावजूद श्रीलंका टीम इंडिया को हराने में नाकाम रही।

    Created On :   27 Sept 2025 2:23 AM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story