कॉमनवेल्थ चेस चैंम्पियन : मुंबई की सुहानी ने जीता ब्रांज

Commonwealth Chess Championship 2017, Mumbai girl suhaani lohia wins bronze
कॉमनवेल्थ चेस चैंम्पियन : मुंबई की सुहानी ने जीता ब्रांज
कॉमनवेल्थ चेस चैंम्पियन : मुंबई की सुहानी ने जीता ब्रांज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमनवेल्थ चेस चैंम्पियन 2017 के अंडर-8 वर्ग में सुहानी लोहिया ने ब्रांज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस टूर्नामेंट में सुहानी की तीसरी रेंक है। सोमवार को सुहानी ने इस चैंम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 में से 5.5 अंक हासिल किया है।

सुहानी और प्रतिस्पर्धी हया पांचाल एक साथ सातवें स्थान पर रहे हैं। दोनों ने 5.5 अंक के साथ पारी समाप्त की, लेकिन बाद में एक बेहतर टाईब्रेक के साथ प्रगतिशील स्कोर के बाद हया ने रजत पदक जीता और सुहानी को ब्रांज मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा। भारत की डब्लूसीएम शेफाली ए.एन. 6 अंकों के साथ नंबर 1 पर रहीं और उसने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। शेफाली कर्नाटक की हैं, जबकि सुहानी धीरूभाई अंबानी स्कूल की छात्रा हैं और दक्षिण-मुंबई शतरंज अकादमी में ट्रेनिंग करती हैं।

Created On :   11 July 2017 9:10 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story