क्रिकेट: धोनी के मेंटॉर देवल सहाय के स्वास्थ में सुधार, उनका CO2 स्तर बढ़ गया था

Dhonis mentor improves health
क्रिकेट: धोनी के मेंटॉर देवल सहाय के स्वास्थ में सुधार, उनका CO2 स्तर बढ़ गया था
क्रिकेट: धोनी के मेंटॉर देवल सहाय के स्वास्थ में सुधार, उनका CO2 स्तर बढ़ गया था
हाईलाइट
  • धोनी के मेंटॉर के स्वास्थ में सुधार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटॉर देवल सहाय, जिन्हें रांची में पिछले मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनके स्वास्थ में सोमवार को सुधार देखा गया। सहाय की पत्नी मीना ने आईएएनएस से कहा, रविवार को दोपहर में देवल को वेंटीलेटर से हटा दिया गया। उनका सीओ2 स्तर बढ़ गया था और इसलिए उन्हें दूसरे तरीके से ऑक्सीजन देनी थी।

उन्होंने कहा, अब वह उनके सीने की मशल्स की फिजियोथैरेपी भी कर रहे हैं। उन्हें पाकिर्ंसन भी है तो इसलिए इसमें समय लगेगा। लेकिन वो सुधार कर रहे हैं। चिंता करने की जरूरत नहीं है। सहाय को पिछले मंगलवार को रांची के जगन्नाथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां वे आईसीयू में थे इसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

सहाय ने धोनी के करियर को बनाने में अहम रोल निभाया है। 1997-98 में सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड (सीसीएल) के निदेशक के तौर पर युवा धोनी को स्टाइपेंड पर रखा था और उनकी प्रतिभा का जरूरी समर्थन दिया था। उस समय टर्फ पिचें रांची में काफी कम होती थीं लेकिन सीसीएल में धोनी को टर्फ पिचों पर खेलने का मौका मिला।

Created On :   7 Sep 2020 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story