IPL: धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड, रैना को पीछे छोड़ा

Dhonis record for most matches in IPL, left Raina behind
IPL: धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड, रैना को पीछे छोड़ा
IPL: धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड, रैना को पीछे छोड़ा
हाईलाइट
  • धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकार्ड
  • रैना को पीछे छोड़ा

डिजिटल डेस्क, दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में अपनी ही टीम के सुरेश रैना को पीछे छोड़ा।

रैना इस बार IPL में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने निजी कारणों से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। धोनी के नाम अब 194 मैच हो गए हैं और इसी के साथ वो पूरे विश्व में फ्रेंचाइजी टी-20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। धोनी और रैना 2008 में IPL की शुरुआत से ही चेन्नई के साथ खेल रहे हैं। 2016 और 2017 में चेन्नई पर लगे प्रतिबंध के कारण यह दोनों अलग-अलग टीमों में खेले थे। धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी की थी और रैना ने गुजरात लायंस की।

Created On :   2 Oct 2020 4:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story