साई मुख्यालय में कोविड-19 का डर, परिसरों को किया गया सैनेटाइज

Fear of Kovid-19 at Sai Headquarters, campuses sanitized
साई मुख्यालय में कोविड-19 का डर, परिसरों को किया गया सैनेटाइज
साई मुख्यालय में कोविड-19 का डर, परिसरों को किया गया सैनेटाइज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मुख्यालय को बुधवार को सैनेटाइज किया गया, क्योंकि मंगलवार को साई का एक कर्मचारी, जिसका रिश्तेदार कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था, वह मुख्यालय आया था।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नहेरू स्टेडियम में स्थित साई मुख्यालय में 33 फीसदी स्टाफ के साथ काम हो रहा है। यह मामला तब सामने आया, जब जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए 50 फीसदी सुविधाओं के साथ खोला गया।

साई ने बुधवार को एक बयान में कहा, शुरुआत में उन खेलों में गतिविधियां शुरू की गई हैं, जहां खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का संपर्क नहीं हो और उपकरण साझा करने की संभावना कम से कम हो।

 

Created On :   27 May 2020 2:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story