FIH Series Finals: भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराकर जीता खिताब

FIH Series Finals: भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराकर जीता खिताब
हाईलाइट
  • इस जीत के साथ भारत ने ओलंपिक क्वालीफायर में भी जगह बनाई
  • भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार ने 2-2 गोल दागे
  • भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराया

डिजिटल, डेस्क भुवनेश्वर। एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार को खिताब जीता है। यह खिताब भारत ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 5-1 से मात देकर जीता है। इस जीत के साथ भारत ने ओलंपिक क्वालीफायर में जगह बनाई। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीते और अंक तालिका में टॉप पर रही। मैच में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार ने 2-2 गोल दागे। विवेकसागर प्रसाद सिंह ने एक गोल किया। हरमनप्रीत सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मनप्रीत सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। 

मैच में भारत ने शुरुआत से ही साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। भारत के लिए पहला गोल वरुण ने दूसरे ही मिनट में दागा और भारत को 1-0 से आगे कर दिया। हरमनप्रीत ने 11वें और 25वें मिनट में दो गोल दागकर भारत को 3-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद विवेकसागर ने 35वें मिनट में गोल किया और भारत का स्कोर 4-0 पहुंचाया।

49वें मिनट में वरुण ने अपना दूसरा गोल दागा और भारत का स्कोर 5-0 कर दिया। 53वें मिनट में साउथ अफ्रीका ने पहला गोल दागा और स्कोर 5-1 किया। इसके बाद मैच के आखिरी तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई और भारत ने मैच 5-1 से जीता। 

 

Created On :   16 Jun 2019 5:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story