हॉकी वर्ल्डकप 2018 का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मैच द. अफ्रीका से

hockey world cup 2018 match schedule hockey india vs south africa
हॉकी वर्ल्डकप 2018 का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मैच द. अफ्रीका से
हॉकी वर्ल्डकप 2018 का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मैच द. अफ्रीका से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्डकप 2018 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए सभी मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मेजबान भारत को पूल "C" में रखा गया है। भारत के साथ इस पूल में ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली बेल्जियम, दुनिया की 11वें नंबर की टीम कनाडा और अफ्रीकी महाद्वीप की चैंपियन दक्षिण अफ्रीका को रखा गया है।

इंटरनेशनल हॉकी महासंघ (HIL) ने पुरुष हॉकी वर्ल्डकप 2018 के लिए सभी टीमों को 4 पूल में बांटते हुए बुधवार को अपने सभी कार्यक्रमों की घोषणा की है। इसके अनुसार एशियाई चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत 28 नवंबर से करेगा। भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 2 दिसंबर को बेल्जियम और 8 दिसंबर को कनाडा से तीसरा मुकाबला होगा।

हॉकी वर्ल्डकप 2018 का शेड्यूल
हर पूल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिलेगी, जबकि प्रत्येक पूल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रॉस ओवर मैच जीतना होगा, जो 10 और 11 दिसंबर को होगा। बता दें कि पूल मैच 28 नवंबर से 9 दिसंबर तक चलेंगे। 12 और 13 दिसंबर को क्वार्टर फाइनल होंगे। सेमीफाइनल 15 दिसंबर को होगा और अगले दिन यानी 16 दिसंबर को फाइनल होगा।





पूल A में रियो 2016 ओलिंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और फ्रांस को जगह मिली है। पूल मैच में कुछ बेहद खास मैच देखने को मिलेंगे। इसमें पूल डी में दो पूर्व विश्व चैंपियन जर्मनी और पाकिस्तान एक दिसंबर को आमने सामने होंगे। इंग्लैंड की टीम चार दिसंबर को पूल बी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

हॉकी वर्ल्डकप 2018 के 4 पूल...

पूल A : अर्जेन्टीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और फ्रांस 

पूल B : ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आयरलैंड और चीन 
पूल C : बेल्जियम, भारत, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका 
पूल D : नीदरलैंड, जर्मनी, मलेशिया और पाकिस्तान।

कब हुई थी हॉकी की शुरुआत 

हॉकी विश्व कप एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है जिसे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1971 में हुई थी। पहले दो विश्व कप 2 वर्षों के अंतराल में आयोजित हुए, लेकिन बाद में इस अंतराल को चार वर्ष कर दिया गया। अब इस प्रतियोगिता को 1975 से हर चार वर्षों में आयोजित किया जाता है। पुरुष विश्वकप के अलावा महिला विश्वकप का भी आयोजन किया जाता है जिसकी शुरुआत 1974 में हुई। महिला विश्व कप का आयोजन महिला अंतराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के द्वारा आयोजित किया जाता है।

सबसे ज्यादा बार विश्वकप पाकिस्तान ने (4 बार) जीता है। भारत ने केवल एक विश्वकप 1975 में जीता था।

2010 में भारत में आयोजित विश्व कप को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। इसके बाद 2014 का विश्व कप नीदरलैंड में हुआ था और इस साल यानी 2018 का विश्व कप एक बार फिर भारत में आयोजित होगा।  

Created On :   28 Feb 2018 11:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story