एशिया कप हॉकी: भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 2-0 से हराया

india beat malaysia  womens hockey asia cup
एशिया कप हॉकी: भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 2-0 से हराया
एशिया कप हॉकी: भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 2-0 से हराया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप-2017 में मंगलवार को अपने तीसरे मैच में मलेशिया को 2-0 से हरा दिया है। ये मैच काकामिगाहारा कावाशाकी स्टेडियम में खेला जा रहा था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पूल-ए में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में एंट्री सुनिश्चित कर ली है।

पूल-ए के मैच में भारत और मलेशिया के बीच तीसरे क्वार्टर तक रोमांचक मैच देखने को मिला। मलेशिया ने रक्षात्मक हॉकी खेली तो वहीं भारत ने शुरुआती क्षणों में मलेशिया को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। भारत की ओर से वंदना कटारिया ने 54वें मिनट में जबकि गुरजीत कौर ने 55वें मिनट में गोल किए।

एक वक़्त में पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद मलेशिया ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनट में ही वह पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में कामयाब रही। हालांकि गोलकीपर रजनी इतिमारपु ने शानदार खेल दिखाया और गोल नहीं होने दिया।

भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला जबकि मलेशिया को दो मिले। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने बराबर की हॉकी खेली। इस क्वार्टर में मलेशिया को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह गोल करने में कामयाब न हो सकी। दोनों टीमों तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक गोल नहीं दाग पाई।

इस क्वार्टर में मलेशिया को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह एक बार फिर गोल करने में असफल रही। दोनों टीमों ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और इस कारण दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं दाग पाई। भारत ने अंत तक इस बढ़त को बरक़रार रखा।

Created On :   31 Oct 2017 6:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story