टोक्यो ओलंपिक के लिए 80 करोड़ डालर का खर्च उठाने को तैयार है IOC

IOC ready to spend $ 800 million for Tokyo Olympics
टोक्यो ओलंपिक के लिए 80 करोड़ डालर का खर्च उठाने को तैयार है IOC
टोक्यो ओलंपिक के लिए 80 करोड़ डालर का खर्च उठाने को तैयार है IOC

डिजिटल डेस्क, लुसाने (स्विट्जरलैंड)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने गुरुवार को कहा है कि स्थगित हुए टोक्यो ओलम्पिक की मेजबानी के लिए IOC 80 करोड़ डालर का खर्च उठाने को तैयार है। टोक्यो ओलम्पिक इस साल जुलाई-अगस्त में होने थे लेकिन कोरोनावायरस के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है और अब यह खेल 2021 में खेले जाएंगे।

बाक ने IOC के कार्यकारी बोर्ड के साथ हुई बैठक के बाद टेलीकॉन्फ्रेंस में कहा, हमने अनुमान लगाया है कि हमें टोक्यो 2020 की मेजबानी के लिए हमारी तरफ से 80 करोड़ डालर का खर्च उठाना होगा। बाक ने कहा, इसमें से 65 करोड़ डालर खेलों के आयोजन में जाएंगे जबकि बाकी के 15 करोड़ अंतर्राष्ट्रीय महासंघों और राष्ट्रीय ओलम्पिक समित (एनओसी) की मदद करने में खर्च होंगे।

यह पहली बार है जब IOC ने स्थगित हुए खेलों की मेजबानी में लगने वाली अतिरिक्त राशि पर सार्वजनिक रूप से बात की है। खेलों के शुरू होने तक अगर वायरस की दवाई नहीं मिली तो खेलों को दोबारा स्थगित करने की संभावनाओं को लेकर बाक ने साफ तौर से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, हम 2021 में टोक्यो ओलम्पिक-2020 की सफलता और इन खेलों को सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए पूरी शिद्दत से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम इन खेलों से एक साल दो महीने दूर हैं और ऐसे में हमें भविष्य को लेकर किसी तरह की अटकले लगाने से बचना चाहिए।

 

Created On :   14 May 2020 6:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story