हॉकी: मनप्रीत सिंह FIH हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले भारतीय, कहा- यह पुरस्कार टीम को समर्पित

Manpreet Singh became the first indian to become FIH hockey player of the year
हॉकी: मनप्रीत सिंह FIH हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले भारतीय, कहा- यह पुरस्कार टीम को समर्पित
हॉकी: मनप्रीत सिंह FIH हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले भारतीय, कहा- यह पुरस्कार टीम को समर्पित
हाईलाइट
  • भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह FIH हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर बने
  • मनप्रीत अवॉर्ड को हासिल करने वाले मनप्रीत पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह FIH हॉकी प्लेयर ऑफ द ईयर बने। इस अवॉर्ड को हासिल करने वाले मनप्रीत पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। पिछले साल जून में मनप्रीत ने अपनी कप्तानी में FIH मेंस हॉकी सीरीज के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी। उनकी कप्तानी में भारत ने बीते साल नवंबर में ओलंपिक क्वालीफायर में रूस को हरा टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल किया था।

अवॉर्ड टीम को समर्पित करना चाहता हूं
इस अवॉर्ड की रेस में मनप्रीत ने विश्व चैंपियन बेल्जिमय के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन, आस्ट्रेलिया के एरान जालेव्स्की और एडी ओकेंडेन के अलावा अर्जेटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा है। एक बयान में मनप्रीत ने कहा, मैं यह अवॉर्ड जीतकर काफी खुश हूं और मैं इसे अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं। साथ ही मैं अपने शुभचिंतकों और हॉकी प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। भारतीय हॉकी को इतना समर्थन मिल रहा है यह देखकर अच्छा लगा। इस उपलब्धि के लिए हॉकी इंडिया ने मनप्री को बधाई दी है।

Created On :   14 Feb 2020 4:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story