IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने IPL-13 के लिए जारी किया अपना थीम कैम्पेन

Mumbai Indians released their theme campaign for IPL-13
IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने IPL-13 के लिए जारी किया अपना थीम कैम्पेन
IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने IPL-13 के लिए जारी किया अपना थीम कैम्पेन
हाईलाइट
  • मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-13 के लिए जारी किया अपना थीम कैम्पेन

डिजिटल डेस्क, दुबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने शनिवार को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपना थीम कैम्पेन लांच कर दिया है। मौजूदा विजेता प्रशंसकों को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जश्न में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है। फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें प्रशंसक अपने घरों और कॉलोनियों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर जश्न मानते दिखाई दे रहे हैं।

फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, यह हमारे परिवार की भावना को बताता है जो किसी भी स्थिति में सिमटती नहीं है। आईपीएल-2020 का आयोजन इस बार कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। सीजन के पहले मैच में मुंबई का सामना चेन्नई सपुर किंग्स से होगा। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को ही ट्वीट कर बताया है कि केरन पोलार्ड और शेरफाने रदरफोर्ड टीम के साथ जुड़ने के लिए यूएई पहुंच गए हैं।

Created On :   12 Sept 2020 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story