डोपिंग लेने के आरोप में सस्‍पेंड हुआ पंजाब का क्रिकेटर

Punjab cricketer abhishek gupta suspended for taking doping: BCCI
डोपिंग लेने के आरोप में सस्‍पेंड हुआ पंजाब का क्रिकेटर
डोपिंग लेने के आरोप में सस्‍पेंड हुआ पंजाब का क्रिकेटर
हाईलाइट
  • BCCI ने क्रिकेटर अभिषेक गुप्ता को 8 महीने के लिए किया निलंबित
  • अभिषेक गुप्ता के मूत्र में पाए गए प्रतिबंधित पदार्थ टर्ब्यूटलाइन के अंश
  • डोपिंग उल्लंघन मामले में पंजाब के क्रिकेटर अभिषेक गुप्ता निलंबित

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। डोपिंग उल्लंघन मामले में पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले अभिषेक गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि अभिषेक ने अनजाने में एक प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन कर लिया था, जो आमतौर पर खांसी की दवाई में पाया जाता है।

 

जांच में पाया गया प्रतिबंधित पदार्थ

BCCI ने कहा, रणजी ट्रॉफी में पंजाब की टीम को लीड करने वाले अभिषेक ने 15 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली में टी-20 प्रतियोगिता के दौरान मूत्र नमूना दिया था। उनके नमूने में टर्ब्यूटलाइन पदार्थ की मात्रा पाई गई है। यह पदार्थ विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित दवाओं की सूची में शामिल है।

 

अभिषेक गुप्ता ने आरोपों को स्वीकारा

अभिषेक पर बीसीसीआई के डोपिंग रोधी नियम अनुच्छेध 2.1 के तहत नियम उल्लंघन (एडीआरवी) कमिशन का आरोप लगाया गया। जिसके बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। खिलाड़ी अभिषेक गुप्ता ने भी आरोपों को स्वीकार कर लिया है। अभिषेक ने अपनी सफाई दी कि यह उन्होंने अनजाने में किया था। उन्हें उनके चिकित्सक ने एक दवा के सेवन के लिए कहा था, जिसमें यह प्रतिबंधित पदार्थ शामिल था।

 

बीसीसीआई ने कहा, अभिषेक की पुष्टि से सहमत होकर बोर्ड ने उन्हें आठ माह के लिए निलंबित किया है। यह निलंबन 15 जनवरी से शुरू हो रहा है और 14 सितम्बर को समाप्त होगा।
 

Created On :   7 Jun 2018 3:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story