रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र की आंध्र पर विशाल बढ़त

Ranji Trophy: Saurashtras huge lead over Andhra
रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र की आंध्र पर विशाल बढ़त
रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र की आंध्र पर विशाल बढ़त
हाईलाइट
  • रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र की आंध्र पर विशाल बढ़त

अंगोले, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अपने तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक की मदद से सौराष्ट्र क्रिकेट टीम ने यहां सीएसआर शर्मा कॉलेज ग्राउंड पर खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल के चौथे दिन रविवार को नौ विकेट पर 375 रन का स्कोर बना लिया। उसे अब तक 658 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है।

सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 419 रन बनाए थे और उसने आंध्र को उसकी पहली पारी में 136 रन पर ढेर करके 283 रनों की बढ़त बना ली थी।

सौराष्ट्र ने अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 93 रन से आगे खेलना शुरू किया। सौराष्ट्र ने अर्पित वास्वदा के 48, प्रेरक माकंड के 85, धर्मेद्र सिंह जडेजा के 60 रनों की बदौलत नौ विकेट पर 375 रन बनाए। अवि बरोत ने 54, विश्वराज जडेजा ने 46, शेल्डन जेक्सन ने 25 और किशन परमार ने 12 रनों का योगदन दिया।

आंध्र के लिए मोहम्मद रफी ने तीन, ज्योति साई कृष्णा ने चार और सी स्टीफन ने दो विकेट चटकाए।

Created On :   23 Feb 2020 8:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story