कोलकाता में मेट्रो स्टेशन को सौरव गांगुली के नाम करने की मांग

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 9:53 AM IST
कोलकाता में मेट्रो स्टेशन को सौरव गांगुली के नाम करने की मांग
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 45वें जन्मदिन पर उनके घर के पास बनने वाले मेट्रो स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखने की मांग प्रशंसकों ने की है। गांगुली हाल में इंग्लैंड और डेनमार्क की यात्रा से लौटे हैं। वह मुंबई में काफी व्यस्त रहे हैं। उनके प्रशसंक बेहाला चौरस्ता स्थित उनके निवास के सामने शांति से उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
सौरव गांगुली फैन क्लब के रतन हालदार ने आज यहां कहा, 'जब से वह भारतीय कप्तान बने हैं, तब से हम उनका जन्मदिन मनाते रहे हैं। लेकिन इस बार हमारी एक विशेष इच्छा है। हम बेहाला चौरास्ता मेट्रो का नाम उनके नाम पर चाहते हैं। यह रेलवे की परियोजना है तो हम मंत्रालय को लिखेंगे और बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो से मिलेंगे।'
Created On :   8 July 2017 10:25 PM IST
Next Story