राहुल द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा 31,258 गेंदें खेली हैं। 200 टेस्ट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर 29,437 गेंदों के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जैक कैलिस 28, 903 गेंदों के साथ तीसरे नंबर पर है। द्रविड़ ने टेस्ट मैचों में क्रीज पर 44,152 मिनट बिताए हैं जो लगभग 736 घंटे होता है, यह एक विश्व रिकॉर्ड भी है।
- Dainik Bhaskar Hindi
- Sports
- THE WALL Rahul Dravids turns 46th today, Know his records
दैनिक भास्कर हिंदी: Rahul Dravid’s Bday : कमिटमेंट, क्लास और कंसिसटेंसी थी ‘द वॉल’ की खासियत
हाईलाइट
- THE WALL के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ का आज 46वां जन्मदिन है।
- राहुल का जन्म 11 जनवरी 1973 को इंदौर (मध्यप्रदेश) में हुआ था।
- राहुल द्रविड़ के नाम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकार्ड दर्ज हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में THE WALL के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ का आज 46वां जन्मदिन है। राहुल का जन्म 11 जनवरी 1973 को इंदौर (मध्यप्रदेश) में हुआ था। द्रविड़ अपनी तकनीक के लिए जाने जाते हैं, और भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक थे। उनकी गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में की जाती है। उन्हें मिस्टर डिपेंडबल, द ग्रेट वॉल, द वॉल आदि उपनामों से जाना जाता है। राहुल द्रविड़ ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में लगभग 25,000 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ ने 24 जनवरी 2012 को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अपना आखिरी वनडे 16 सितंबर 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके द्रविड़ ने क्रिकेट कोच के रूप में दूसरी पारी की शुरूआत की। राहुल वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 टीम के मुख्य कोच भी रहे। आइए जानते हैं राहुल द्रविड़ द्वारा बनाए कुछ यादगार रिकॉर्ड्स।


राहुल द्रविड़ 12,000 से अधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारत के दूसरे और विश्व के तीसरे बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले जबकि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर है। द्रविड़ ने टेस्ट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 10,000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने 28 शतकों और 50 अर्धशतकों के साथ इस नंबर पर 219 टेस्ट पारियों में 52.88 की औसत से कुल 10524 रन बनाए हैं। यह नंबर 3 पोजीशन पर बल्लेबाजी का विश्व रिकॉर्ड है।

राहुल द्रविड़ ने 2006 में लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 410 रनों की साझेदारी की है जो भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए घर से दूर सबसे बड़ी साझेदारी है। केवल पंकज रॉय और वीनू मांकड़ ने भारत के लिए चेन्नई में 6-11 जनवरी 1956 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 413 रनों की साझेदारी में अधिक रन बनाए। राहुल द्रविड़ ने पास इतिहास में सबसे ज्यादा 32,039 रन बनाने की साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वह अर्द्धशतक और शतक साझेदारियों की अधिकतम संख्या में शामिल रहे हैं। उन्होंने 50+ रनों की 126 साझेदारियां और 100+ रनों की 88 साझेदारियां की है। राहुल द्रविड़ दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 66 बार 100 रनों की साझेदारी की है। साथ ही उन्होंने 9 बार 200 रनों की साझेदारी की है। राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर के साथ एक रिकॉर्ड साझा करते हैं, क्योंकि दोनों ने इतिहास में किसी भी अन्य जोड़ीदार की तुलना में एक साझेदारी में अधिक रन बनाए हैं। इन दोनों ने आपस में 6,920 रन बनाए हैं जिसमें 20 शतकीय साझेदारियां शामिल हैं।

राहुल द्रविड़ लगातार चार पारियों में टेस्ट शतक लगाने वाले तीन बल्लेबाजों में से एक हैं। द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैचों में 115, 148, 217 और 100* के स्कोर के साथ यह उपलब्धि हासिल की। द्रविड़ पहले ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में शतक बनाए हैं। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और भारत उनके करियर के दौरान 10 टेस्ट खेलने वाले देश थे।

राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों में 210 कैच लपके हैं जो विकेटकीपर को छोड़कर किसी अन्य फील्डर द्वारा लिया गया सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड है। उन्होंने भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले की गेंद पर 55 और स्पिनर हरभजन सिंह की गेंद पर 51 कैच पकड़े हैं जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: 2019 में होने वाले चुनाव को लेकर राहुल द्रविड़ का बयान, राजनीति में नहीं रुचि
दैनिक भास्कर हिंदी: INDvsENG: लोकेश राहुल ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूके
दैनिक भास्कर हिंदी: सौरव गांगुली का खुलासा- रवि शास्त्री से बात के बाद द्रविड़ ने ठुकराया था बैटिंग सलाहकार पद
दैनिक भास्कर हिंदी: ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए राहुल द्रविड़