Tokyo Olympics 2020 : कॉन्डम की मदद से ओलंपिक में जीता मेडल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

Tokyo Olympics 2020 : Australian player reveals that  Condom help her to win an Olympic medal
Tokyo Olympics 2020 : कॉन्डम की मदद से ओलंपिक में जीता मेडल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बड़ा खुलासा
Tokyo Olympics 2020 : कॉन्डम की मदद से ओलंपिक में जीता मेडल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बड़ा खुलासा
हाईलाइट
  • फॉक्स के माता-पिता भी कैनो स्लेलम एथलीट थे
  • कायक बोट को ठीक करने के लिए किया कॉन्डम का इस्तेमाल
  • कॉन्डम कार्बन को काफी स्मूद फिनिश देता है

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। ऑस्ट्रेलिया की जेसी फॉक्स ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कांस्य पदक जीता है, लेकिन किसी को शायद ही अंदाजा होगा कि इन्होंने कैनो स्लेलम में इस्तेमाल होने वाले कायक बोट को ठीक करने के लिए कॉन्डम का इस्तेमाल किया था।

condom kayak

फॉक्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें साफ दिख रहा है कि फॉक्स के क्रू का एक सदस्य उनकी कश्ती को ठीक करने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर बाद वो इसे ठीक करने के लिए कॉन्डम का इस्तेमाल करती हैं।

condom kayak

फॉक्स ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "मुझे उम्मीद है कि आप लोग शायद नहीं जानते होंगे कि एक कॉन्डम को कायक बोट को रिपेयर के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये कार्बन को काफी स्मूद फिनिश देता है।" फॉक्स का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस कॉन्डम की मदद से वह ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में भी कामयाब रहीं हैं।

 

फॉक्स की ये जानकारी साझा करने के बाद हाईलाइट्स क्लब नाम  के इंस्टा अकाउंट से भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया कि कॉन्डम के इस्तेमाल से किस तरह बोट को सुधारा जा सकता है। इस इंस्टा अकाउंट ने वीडियो में फॉक्स को टैग भी किया है।

condom kayak

सिडनी में रहने वाली 27 साल की फॉक्स टोक्यो ओलंपिक के कैनोन स्लेलम इवेंट में 106.73 टाइम के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। फॉक्स से इस ओलंपिक्स में गोल्ड की उम्मीद लगाई जा रही थी। इसी वजह से ब्रॉज जीतने के बाद वो काफी निराश नजर आईं। हालांकि अभी उनका एक इवेंट बचा हुआ है। फॉक्स इस रेस में सबसे तेज थीं लेकिन टाइम पेनाल्टी के चलते उन्हें तीसरे स्थान पर सब्र करना पड़ा।

condom kayak

फॉक्स तीन बार कैनोन स्लेलम K1 जीत चुकी है। उन्होंने साल 2012 के लंदन ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2016 में रियो ओलंपिक्स में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता था। फॉक्स के पिता भी ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन के लिए साल 1992 में बार्सिलोना ओलंपिक में हिस्सा लिया था और चौथा स्थान हासिल किया था। वह पांच बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं।

condom kayak

फॉक्स की मां मरियम भी ओलंपिक में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने फ्रांस के लिए साल 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक्स और साल 1996 के अटलांटा ओलंपिक में हिस्सा लिया था। अटलांटा ओलंपिक में उनकी मां कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही थी। फॉक्स की मां भी दो बार विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। फॉक्स की तरह उनके माता-पिता भी कैनो स्लेलम एथलीट थे।

condom kayak


 

Created On :   31 July 2021 6:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story