विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे अमिताभ, सचिन, शाहरुख और ये..

Virat kohli anushka sharma mumbai reception virushka reached st regis hotel
विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे अमिताभ, सचिन, शाहरुख और ये..
विरुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे अमिताभ, सचिन, शाहरुख और ये..

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली के ग्रैंड रिसेप्शन के बाद मंगलवार को मुंबई में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन शुरू हो गया है। यह रिसेप्शन पार्टी मुंबई के लोअर परेल में स्थित फेमस "द सेंट रेगिस" होटल में दी गई। इस रिसेप्शन पार्टी की तैयारियों का जायजा नई नवेली दुल्हन अनुष्का ने अपने पति विराट के साथ होटल पहुंचकर लिया था। इससे पहले विरुष्का ने अपनी शादी की पहली रिसेप्शन पार्टी नई दिल्ली के ताज एनक्लेव (दरबान पैलेस) में 21 दिसंबर को दी थी। बता दें कि विरुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की थी। इस शादी समारोह में परिवार के ही चंद लोग शामिल हुए थे।

विरुष्का के रिसेप्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा, माधुरी दीक्षित और कंगना रनौट

कुल्दीप यादव और मनीष पांडे पार्टी में पहुंच चुके हैं

इस पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज भी शामिल होंगे। पिछले दिनों महेश भट्ट ने विराट-अनुष्का के रिसेप्शन कार्ड की तस्वीर ट्विटर पर जारी की थी। फूलों से सजे इस कार्ड के साथ एक छोटा-सा पौधा गेस्ट को गिफ्ट के रूप में दिया गया है। इससे पहले दिल्ली की रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। यहां पीएम ने विरुष्का को आशिर्वाद देते हुए परिजनों के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

इन्विटेशन कार्ड


ये मेहमान भी होंगे शामिल
पार्टी में कई क्षेत्रों के दिग्गज शामिल होने जा रहे हैं। मगर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, शाहरुख खान, आमिर खान, सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा, एमएस धोनी, करण जौहर जैसी हस्तियों पर सबकी नजर रहेगी। उम्मीद है कि पार्टी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी शामिल हो सकते हैं।

मंगलवार को ही रिसेप्शन से पहले दोपहर को विरुष्का ने होटल पहुंचकर पार्टी की सारी तैयारियों का जायदा खुद लिया था। इसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। अनुष्का ने अपने हाथों में लाल रंग के चूड़ा पहना हुआ है, तो वहीं ब्लू कलर का जम्पसूट पहनी हुईं दिख रही हैं। साथ में विराट कोहली ब्लैक टीशर्ट और लोअर में दिखें। यह फोटो आज मुंबई में होने वाले रिसेप्शन से ठीक पहले की हैं।

रिसेप्शन के बाद अफ्रीका जाएंगे विरुष्का
विराट और अनुष्का इस रिसेप्शन पार्टी के बाद दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, जहां वह दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। अनुष्का शर्मा शादी के बाद अपना पहला नया साल पति विराट कोहली के साथ ही मनाएंगी। इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आएंगे और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं।

Created On :   26 Dec 2017 2:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story