हादसा: आलू से भरा ट्रक पलटा,लोगों ने लूटे, कुरई घाटी में हुआ हादसा, एक घायल

डिजिटल डेस्क, सिवनी। कुरई घाटी में शनिवार की सुबह आलू से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। ट्रक से गिरे आलू से भरे बोरे और बोरों के फटने से बिखरे आलू पर पर लोगों ने जमकर हाथ साफ किए। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।
जानकारी के अनुसार जबलपुर से नागपुर की ओर आलू से भरा ट्रक ( एपी 07 टीएन 1859) कुरई घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में साउंडप्रूफ वॉल भी टूट गई और आलू से भरे बोरे रोड़ पर और ब्रिज के नीचे गिर गए।वहां से गुजर रहे लोगों ने आलू जमकर लूटे। कई ने तो आलू से भरे बोरे तक लक ले गए। इस घटना में घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Created On :   26 May 2024 9:16 AM IST
Next Story













