बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समर्थकों ने अनंत सिंह की जीत का किया बड़ा दावा, परिणामों के पहले उनके आवास पर भोजन का आयोजन

समर्थकों ने अनंत सिंह की जीत का किया बड़ा दावा, परिणामों के पहले उनके आवास पर भोजन का आयोजन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावों का दौर जारी है। इसी बीच मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की जीत का दावा कर दिया है। यह बात उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कही। आपको बता दें, इस सीट पर 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। दूसरे चरण का मतदान कल यानी 11 नवंबर को होना है। वहीं 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। इस सीट से अनंत सिंह पहले भी विधायक रहे हैं।

मोकामा में भोज का आयोजन

मोकामा में इस समय अनंत सिंह की पत्नी विधायक हैं। मोकामा विधानसभ सीट पर उपचुनाव हुआ था जिसमें उन्हें जीत मिली थी। ऐसे में पटना में स्थित उनके सरकारी आवास पर भोजन का आयोजन किया जा रहा है। जहां भारी संख्या में लोग जुटने वाले हैं।

समर्थकों ने अनंत की जीत का किया दावा

अनंत सिंह के समर्थकों ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि हम 200 प्रतिशत जीत तय हैं। यहां से दादा जीत रहे हैं। इसलिए उनके समर्थक भोजन का आयोजन कर रहे हैं। अनंत सिंह की जीत पक्की है। कोई भी रोक नहीं कर सकता। उनके समर्थक जीत का बड़ा दावा कर रहे हैं। लेकिन देखना होगा कि 14 नवंबर को क्या परिणाम आता है।

रिजल्ट के दिन भारी संख्या में लोग मोकाम में होंगे

आपको बता दें, अनंत सिंह के जीत की बड़ी तैयारियां की जा रही हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब इतने बड़े स्तर पर भोजन की तैयारी हो रही है। इसके पहले भी बड़े स्तर पर भोज का आयोजन किया जा चुका है। खबर है कि जिस दिन रिजल्ट आएगा उस दिन उनके क्षेत्र मोकामा में काफी संख्या में लोग पटना पहुंचने वाले हैं। भारी संख्या को देखते हुए सबके खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है।

Created On :   10 Nov 2025 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story