नीतीश कैबिनेट का अहम फैसला: कलाकार और बेरोजगार युवाओं के लिए बनाई ये योजना, हर महीने मिलेंगे इतने रूपए

- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक
- कलाकारों और बेरोजगारों को मिलेंगे हर महीने इतने रूपए
- इन दो बड़ी योजना को मिली हरी झंडी
डिजिटल डेस्क, पटना। नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक का आयोजन मंगलवार (आज) को हुआ। इस दौरान प्रदेश वासियों के लिए अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें से 24 अहम एजेंड़ो पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगाई है। जिसमें प्रदेश के कलाकारों पर विशेष ध्यान दिया गया है और उनकी आजीविका को लेकर पेंशन देने की सहमति बनी हैं। यह बैठक सीएम नीतीश के अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
हर साल एक करोड़ खर्च
नीतीश सरकार हर महीने कलाकारों को 3000 रूपए पेंशन के रूप में देगी। इसके लिए हर साल एक हजार करोड़ रूपए की स्वीकृति कैबिनेट से मिली है। हालांकि यह पेंशन उनक कलाकारों को दी जाएगी। जिनकी उम्र 50 साल से ऊपर है और उनकी आमदनी सालाना एक लाख 20 हजार से कम हो। इसके साथ ही कला के क्षेत्र में कम से कम 10 साल का अनुभव होना भी जरूरी है।
इस योजना के साथ कैबिनेट ने "मुख्यमंत्री बिहार गुरू शिष्य" को भी मंजूरी दी है। इसके जरिए बिहार में जो कलाएं खत्म हो गई। उनके प्रचार प्रसार कर उन युवाओं को विशेषज्ञ गुरूओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिसके लिए बिहार सरकार हर साल एक करोड़ 11 लाख 60 हजार रूपए खर्च करेगी।
12वीं पास युवाओं को मिलेंगे 4000 रूपए महीना
कैबिनेट की बैठक में आज ''मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना'' को भी हरी झंडी मिली है। इसके माध्यम से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसमें 12वीं पास युवाओं को चार हजार रूपए, आईटीआई एवं डिप्लोमा पास को पांच हजार रूपए और स्नातकोत्तर को 6,000 रूपए प्रशिक्षिण के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा इन युवाओं को अपना जीवन-यापन करने के लिए सहयोग राशि अगल से दी जाएगी। जिसमें जो युवक इंटर्नशिप के लिए अपने गृह जिले से दूरसे जिले में जाएंगे। उनको दो हजार रूपए प्रति महीना दिया जाएगा। वहीं, दूसरे प्रदेशों में प्रशिक्षण के लिए जाएंगे उन्हें पांच हजार रूपए की राशि दी जाएगी। जिसके लिए सरकार ने 2025-26 के लिए कुल 5,000 युवाओं का लक्ष्य रखा है, जबकि 2026 से 2031 तक कुल एक लाख युवाओं को इस योजना के अंतर्गत जोड़ने का प्लान है।
Created On :   1 July 2025 5:21 PM IST