Bihar Politics: वोटर अधिकार यात्रा का अंतिम दिन आज, पटना में होगा समापन, डिप्टी CM का निशाना, बोले- लोकतंत्र की डकैती...

- मतदाता अधिकार यात्रा का अंतिम दिन आज
- पटना में खत्म होगी यात्रा
- राहुल गांधी भी होंगे शामिल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में सोमवार (1 सितंबर) को INDIA ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा का आंतिम दिन है जो की पटना में संपन्न होगी। 17 अगस्त से शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य एसआईआर, चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज उठाना था। विपक्षी गठबंधन ने जिलों-जिलों में जा कर वोटर्स को जागरूक कर उनके मताधिकार के बारे में बताया। यह यात्रा काफी सुर्खियों में रही क्योंकि वरिष्ठ नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा चीफ अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी जैसे अन्य नाम भी शामिल हैं। यात्रा की शुरुआत से लेकर अंत तक सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा।
#WATCH | पटना: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे।16 दिवसीय 'मतदाता अधिकार यात्रा' आज पटना पहुंचकर संपन्न होगी। pic.twitter.com/slTZ0zdbKA— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2025
'वोट चोर, गद्दी छोड़ो' के नारे गूंज रहे- रजेडी नेता
राजद नेता मनोज कुमार झा ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' को लेकर कहा कि यात्रा का औपचारिक समापन हो रहा है, लेकिन यह यात्रा अब सिर्फ राहुल गांधी या तेजस्वी यादव की नहीं रही बल्कि यह जन-जन की यात्रा बन गई है। बिहार का कोना-कोना 'वोट चोर, गद्दी छोड़ो' के नारों से गूंज रहा है। मुझे याद नहीं आता कि आज़ादी के बाद चुनाव आयोग की विश्वसनीयता, नीयत और नीतियों पर इतना बड़ा प्रश्नचिह्न कभी लगा हो। यह हमारे लिए भी एक मौका है कि हम अपनी संस्थाओं को साफ करें ताकि वे किसी राजनीतिक दल के एजेंट न दिखें। यह उस संस्था के लिए भी ठीक नहीं है, और यह संदेश पूरे बिहार और पूरे देश तक पहुंच गया है।
'लोकतंत्र की डकैती...'
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष की 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर कहा कि लोकतंत्र की डकैती करने वाले, जंगलराज के युवराज। दोनों (राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) का जन्म सोने की चम्मच के साथ हुआ है जो राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं। लेकिन यह लोकतंत्र की धरती है, बिहार की जनता जवाब देगी। बिहारियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों को यहां लाकर सम्मानित किया गया है, लोग इसका जवाब देंगे।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने क्या कहा? देखें वीडियो
#WATCH | जयपुर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर कहा, "आज राहुल गांधी पटना में वोट चोरी के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। हम सभी लोग जनता के साथ खड़े हैं। जनता चाहती है कि उनके अधिकारों को छीना ना जाए। वोट चोरी के माध्यम से हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली के ऊपर जो… pic.twitter.com/tFJMD8bC3X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2025
Created On :   1 Sept 2025 12:25 PM IST