- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- देवेंद्र फडणवीस ने कहा - महाराष्ट्र...
Mumbai News: देवेंद्र फडणवीस ने कहा - महाराष्ट्र का विजन डॉक्यूमेंट साकार करेगा विकसित भारत का सपना

- अब भारत नहीं, दुनिया से होगा मुकाबला
- महाराष्ट्र का विजन डॉक्यूमेंट
- साकार करेगा विकसित भारत का सपना
Mumbai News. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने भी कमर कस ली है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र इस दौड़ में पीछे नहीं रहेगा, बल्कि 'विकसित महाराष्ट्र 2047' विजन डॉक्यूमेंट देश के विकास का मजबूत स्तंभ बनेगा। सह्याद्री अतिथीगृह में आयोजित ‘विकसित महाराष्ट्र 2047 सलाहकार समिति की बैठक’ में इस ऐतिहासिक मसौदे को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। जल्द ही यह डॉक्यूमेंट मंत्रिमंडल के सामने मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इस मसौदे में तीन अहम लक्ष्य तय किए गए हैं। वर्ष 2029, 2035 और 2047 तक महाराष्ट्र को विकसित राज्य बनाने की चरणबद्ध योजना तैयार की गई है। महाराष्ट्र का विजन डॉक्यूमेंट विकसित भारत के सपने को साकार करेगा।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र की मतदाता सूची में 1 करोड़ फर्जी वोटर, शाह यहीं से शुरू करें सफाई अभियान- राऊत, उद्धव बोले - हमने पकड़ी चोरी
अब भारत से नहीं, दुनिया से मुकाबला होगा
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट सिर्फ योजनाओं का संकलन नहीं, बल्कि महाराष्ट्र को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने वाला खाका है। आने वाले समय में राज्य की हर नीति और योजना इसी विजन डॉक्यूमेंट को केंद्र में रखकर बनेगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस मसौदे को वीडियो फॉर्मेट में बदला जाए, ताकि आम नागरिक भी इसे आसानी से समझ सकें। सीएम फडणवीस ने प्रशासनिक कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और लार्ज लैंग्वेज मॉडल के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि एआई के जरिए प्रशासनिक प्रस्तावों की प्राथमिक जांच की जाए, नगर विकास और राजस्व विभाग इस प्रणाली को प्राथमिकता से लागू करें। उद्योग विभाग क्लाउड बेस्ड लाभार्थी डेटाबेस बनाए और सभी विभाग स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में एकजुट होकर आगे बढ़ें।
यह भी पढ़े -आईटीआई के वैदिक कोर्स से नहीं होगा पुजारियों का नुकसान, आपत्ति जताने के बाद मंत्री लोढा का दावा
सवा 11 लाख से ज्यादा लोगों ने दी राय
राज्य सरकार ने 19 जून से 28 जुलाई 2025 के बीच राज्यव्यापी सर्वेक्षण कराया था, जिसमें 4 लाख नागरिकों ने सीधे तौर पर जवाब दिया। इनमें 35 हजार से ज्यादा ऑडियो मेसेज शामिल थे। विकास संबंधी सुझावों की भरमार थी, विभागीय विशिष्ट सर्वे में 7 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। करीब सवा 11 लाख लोगों ने इस विजन डॉक्यूमेंट पर अपनी राय रखी। इस उच्चस्तरीय बैठक में मंत्री मंगल प्रभात लोढा, पंकजा मुंडे, नितेश राणे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण परदेशी, मनिषा म्हैसकर, असीम गुप्ता, संजय सेठी आदि मौजूद रहे।
Created On :   20 Oct 2025 9:15 PM IST