Mumbai News: प्राचीन काल में भारतीयों ने संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया, किसी पर आक्रमण नहीं किया - भागवत

प्राचीन काल में भारतीयों ने संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया, किसी पर आक्रमण नहीं किया - भागवत
  • काल में भारत के लोगों ने संस्कृति और विज्ञान का प्रचार-प्रसार किया
  • कभी किसी पर न तो आक्रमण किया और न ही धर्मांतरण कराया

Mumbai News. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि प्राचीन काल में भारत के लोगों ने संस्कृति और विज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के लिए दुनिया भर में भ्रमण किया लेकिन उन्होंने कभी किसी पर न तो आक्रमण किया और न ही धर्मांतरण कराने में लिप्त हुए। यह बात उन्होंने यहां ‘आर्य युग विषय कोश' की शुरुआत के अवसर पर कही। भागवत ने कहा कि हमारे पूर्वज मेक्सिको से साइबेरिया तक गए और दुनिया को विज्ञान व संस्कृति सिखाई। उन्होंने किसी का धर्मांतरण नहीं किया और न ही आक्रमण किया। हम सद्भावना और एकता का संदेश लेकर गए। भागवत ने कहा कि कई आक्रमणकारी आए और हमें लूटा, दास बनाया। आखिरी आक्रमणकारियों ने हमारे मस्तिष्क को लूटा। हम अपनी ताकत ही भूल गए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान अब भी फल-फूल रहा है और आर्यवर्त के वंशज के तौर पर हमारे पास विज्ञान व अस्त्र-शस्त्र, शक्ति व सामर्थ्य, आस्था व ज्ञान है।

Created On :   20 Oct 2025 5:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story