बिहार में बवाल: शिक्षक भर्ती को लेकर पटना की सड़कों पर उमड़ा हुजूम, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से कल तक सियासत के तौर पर कैबिनेट विस्तार की खबर सामने आ रही थी, नए युवा मंत्री बन कर शपथ ले रहे थे। आज युवाओं पर बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर लाठियां बरसाई गई। कई युवा बीपीएससी कैंडिडेंट पटना में प्रदर्शन कर सरकार से अपनी मांग कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने पढ़े लिखे युवाओं पर जमकर लाठियां बरसाई , कई छात्र एक दूसरे के ऊपर गिर गए। कई शिक्षित युवाओं के घायल होने की खबर है। पटना में प्रदर्शनस्थल पर भगदड़ मच गई।
आपको बता दें मंत्रिमंडल विस्तार के ठीक 24 घंटे बाद, शिक्षक भर्ती के फोर्थ फेज (BPSC TRE 4.0) के विज्ञापन की मांग को लेकर 10 हजार से अधिक कैंडिडेंट पटना की सड़कों पर उतर आए हैं। पटना कॉलेज से शुरू हुआ यह हुजूम डाकबंगला चौराहे की ओर आगे बढ़ रहा था, जिससे पूरे पटना की स्पीड़ थम गई। अभ्यर्थियों के उग्र हुए प्रदर्शन में ये भी मांग उठाई जा रही है कि शिक्षक भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने वाली 'डोमिसाइल नीति' को सख्ती से लागू करने की बात कही जा रही है।
प्रदर्शन के पीछे की मुख्य वजह अभ्यर्थियों का गुस्सा है, हजारों अभ्यर्थियों ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझकर TRE 3 की प्रक्रिया को वेवजह आगे बढ़ा रही है। जबकि लाखों स्टूडेंट TRE 4 के विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं। स्टूडेंट सरकार पर आरोप लगाते हुए कह रहे है कि सरकार पर वास्तविक रिक्तियों को सार्वजनिक करें और विज्ञापन जारी करने की सही समयसीमा बताए।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पूरी टीम नई ऊर्जा के साथ काम करेगी, नई कैबिनेट गठन पर बोले रामकृपाल यादव
यह भी पढ़े -यूपी में गरमाई राजनीति, एनडीए नेताओं ने 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा चीफ पर की टिप्पणी
छात्रों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार मंत्रिमंडल विस्तार में बिजी है, उसे युवाओं को कई परवाह नहीं है, छात्रों ने सरकार से आज विज्ञापन की घोषणा की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा अगर आज विज्ञापन की घोषणा नहीं हुई, तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन घेराव में तब्दील हो जाएगा। दूसरी तरफ ने सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल और वाटर कैनन का इंतजाम किया है।
Created On :   8 May 2026 3:21 PM IST












