मकान में विस्फोट: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक घर में विस्फोट, 5 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक घर में विस्फोट, 5 लोग घायल
  • यूपी के मेरठ में धमाका
  • दहल उठा पूरा इलाका
  • लोहिया नगर स्थित एक घर में हुआ विस्फोट

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक घर में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे है। हादसा मेरठ के लोहिया नगर के एक घर में हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट वाले मकान में फैक्टरी चल रही थी। फैक्ट्री वाले घर में धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल गया। तेज विस्फोट के कारण आस पास के तीन चार घर भी तबाह हो गए। घर में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि घर में पटाखे की फैक्ट्री चल रही थी। जिसके कारण विस्फोट हुआ।

सूचना मिलते ही तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। और घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से काफी मात्रा में साबुन मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार तेज विस्फोट में बिजली के खंभे भी ध्वस्त हो गए। सड़क पर जा रहे कई लोग घायल हो गए। करीब 3 से 4 किमी तक आस पास के मकान धमाके से हिल गए। जो मकान धराशायी हुआ है वह किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो गौरव त्यागी नाम के व्यक्ति ने किराए पर ले रखा था। पुलिस मौके पहुंचकर छानबीन कर रही है।

जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा ने मीडिया को जानकारी दी कि हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हमारी टीम मलबे को हटा रही है और तलाशी अभियान जारी है। यहां साबुन रैपिंग और पैकेजिंग का काम होता था। विस्फोट का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Created On :   17 Oct 2023 4:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story