National Conference protest: जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर NC करेगी प्रदर्शन, कांग्रेस पार्टी शामिल होगी या नहीं? साफ किया रुख

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर NC करेगी प्रदर्शन, कांग्रेस पार्टी शामिल होगी या नहीं? साफ किया रुख

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) 20 जुलाई को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। एनसी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई नेताओं को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि वह इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, राज्य का दर्जा जम्मू-कश्मीर के 1.4 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं, भावनाओं और संवेदनाओं का प्रतीक है। जो भी व्यक्ति, गैर सरकारी संगठन या राजनीतिक दल इस आंदोलन से जुड़ना चाहता है, उसका स्वागत है। कर्रा ने कहा यह आंदोलन राजनीतिक विषय नहीं बल्कि उन सबसे ऊपर है।

जम्मू एंड कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) ने कहा कि वह 20 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले धरने में हिस्सा लेगी। कांग्रेस पार्टी नेतृत्व इसमें हिस्सा लेगा या नहीं यह तय करना आला कमान का काम है। उन्होंने कहा जम्मू को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने की थी। अगर इस मुहिम में और पार्टियां भी शामिल होती हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैंने इस बारे में राहुल गांधी से व्यक्तिगत रूप से बात की है। हमें उम्मीद है कि भारत सरकार अपने अधूरे वादे पूरे करेगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो कांग्रेस उचित तारीख पर लखनपुर से लोलाब तक मार्च करेगी। हम इसके लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं।'

कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा ने कहा, "जम्मू-कश्मीर को लेकर बीजेपी के इरादे साफ नहीं हैं। उसने हर बड़े मुद्दे को नजर अंदाज किया है और उच्चतम न्यायालय के आदेश की भी अनदेखी की है। लेकिन इसका अभिप्राय यह नहीं है कि हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे। सरकार को उसकी जिम्मेदारियों की याद दिलाने के लिए हम अपना आंदोलन और तेज करेंगे।"

Created On :   17 July 2026 8:28 PM IST

Tags

Next Story