Jharkhand News: झारखंड का प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर बना बुंडू, 3-10 लाख आबादी वाले स्वच्छ शहरों में जमशेदपुर को तृतीय स्थान

झारखंड का प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर बना बुंडू, 3-10 लाख आबादी वाले स्वच्छ शहरों में जमशेदपुर को तृतीय स्थान
  • शहरी स्वच्छता में झारखंड के शहरों का दबदबा जारी
  • केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने किया सम्मानित
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में झारखंड के दो शहर सम्मानित

डिजिटल डेस्क, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य नें लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी क्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 3-10 लाख तक की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में झारखंड के जमशेदपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ और वहीं बुंडू को झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया।

आज गुरूवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का परिणाम घोषित किया गया और बेहतर प्रदर्शन करनेवाले शहरों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव निवास कटिकिथला ने झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों खासकर जमशेदपुर और बुंडू के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी।

Created On :   17 July 2025 8:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story