- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आवारा पशुओं के आतंक से परेशान...
Panna News: आवारा पशुओं के आतंक से परेशान अन्नदाता

Panna News: खेतों पर धान की फसल पककर तैयार खङी हूई है। जिसके लिये अवारा पशु परेशानी बन चुके हैं। आवारा पशुओं के आतंक से परेशान किसान अपने खेतों पर पूरी रातें बिता रहे है। ऐसे में आवारा पशुओं ने किसानों का सुख चैन छीन लिया है। इस गंभीर समस्या के निदान के लिए सरकार द्वारा गौशाला खुलने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल सका। जिससे फसल के समय किसान आवारा पशुओं की धमा चौकडी से परेशान हैं। निराश किसान स्वयं दिन-रात एक कर प्रहरेदारी करने के लिए मजबूर हो चुका है। फसलों पर कभी बन्दर हमला करते हैं तो कभी गाय, बैलों का झुंड फसल चर जाता है।
यह भी पढ़े -हीरा होने का दावा निकला झूठा, जांच में १३७.३४ कैरैट का साधारण पत्थर, पन्ना जिले के हीरा कार्यालय में हुई जांच कार्यवाही
किसान परेशान हैं और हाथ में लाठी लेकर सर्द रातों में फसल ताकने पर मजबूर हो गए हैं। ऐसा ही मामला शाहनगर मुख्यालय सहित देवरी, आमा, चौपरा, बिसानी और बोरी, रैंगवा, रामपुर खारी और टिकरिया क्षेत्र आदि गांवों में आवारा पशुओं की बढ़ी संख्या फसलों पर हमला कर रही है। कई बार किसान आसपास की गौशालाओं में पशुओं को भेज भी चुके हैं लेकिन उसके बावजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
Created On :   26 Oct 2025 1:53 PM IST













