- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित...
सीधी में भाजपा नेता के परिजनों की मौत: सीएम मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर हुआ दर्दनाक हादसा, तीन लोगों ने गवाई जान, तीन बताए जा रहे गंभीर

- सीधी के सोन नदी पर बने पुल का होना था उद्घाटन
- तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में घुसी
- सीएम मोहन यादव ने दौरा किया रद्द
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सीधी में एक दर्दनाक हादसा होगा है। खड़े ट्रक में बोलेरों घुस गई हैं। इसमें मायपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमरी जायसवाल के परिवार के तीन लोगों के मौत की खबर मिली है। साथ ही तीन लोगों गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। बता दें कि जिस जगह पर यह भंयानक हादसा हुआ है, वहां पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का मंच सजाया जा रहा था।
पुल का होना था उद्घाटन
यह घटना सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात 7.30 बजे की है, जहां से सीएम यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी तहसील में सोन नदी पर बनाए गए पुल का उद्घाटन करने वाले थे। यह पुल सिंगरौली से बहरी होते हुए उत्तर प्रदेश को जोड़ने का काम करेगा। इसी कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही थी, इसके लिए ट्रक में टेंट का सामान भरा हुआ था।
इस घटना के बाद सिंहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने सीएम मोहन यादव से कार्यक्रम को रद्द करने की अपील की है। उन्होंने सीएम को बताया कि हमारे मंडल अध्यक्ष के परिजनों की मौत हो गई हैं, इस वजह से शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम को किसी अन्य दिन किया जाए।
सीएम ने दुर्घटना पर जताया शोक
इस हादसे को लेकर सीएम यादव ने दुख जताया है और शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले दौरे को रद्द कर दिया है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि बोलेरो वाहन जेठू गांव के रहने वाले जगदीश जायसवाल के नाम पर है। जायसवाल ने कहा कि उनके बेटे प्रिंस जायसवाल कार लेकर घर से निकला था। उस समय उनके साथ कार में दो लोग सवार थे। लेकिन, रास्ते में उसने कुछ और लोगों को बैठा लिया। इसलिए कार में कुल 6 लोग सवार हो गए। इस घटना में धर्मेंद्र पिता चूड़ामणि जायसवाल (24) और गीता उर्फ आदित्य पिता रघुनाथ (55) की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य की मौत हुई है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई। डीएसपी अमन मिश्रा के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
अस्पताल प्रशासन घालयों को लेकर दी ये सूचना
रीवा के संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉ. वायएस बघेल के अनुसार, सीधी में सड़क हादसे में तीन घायलों को संजय गांधी हॉस्पिटल लाया गया है। जिनके नाम अजय जायसवाल (26), प्रिंस जायसवाल(30) और बालकृष्ण प्रजापति(30) हैं। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें प्रारंभिक उपचार दे दिया गया है, इस वजह से कुछ स्थिरता आई हैं। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। डॉक्टर सभी घायलों को बचाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बोलेरों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर तुरंत पहुंचे। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
Created On :   19 Sept 2025 12:47 AM IST