मध्य प्रदेश: कस्टम हायरिंग सेंटर से किसान हंसराज ने एक साल में खर्चा घटाकर 7 लाख 33 हजार कमाये

कस्टम हायरिंग सेंटर से किसान हंसराज ने एक साल में खर्चा घटाकर 7 लाख 33 हजार कमाये

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विजय पाल शर्मा, अध्यक्ष कृषि लागत एवं मूल्य आयोग, एवं अन्य सदस्यगण कृषि लागत एवं मूल्य आयोग भारत सरकार, अशोक बर्नवाल अपर मुख्य सचिव म.प्र. कृषि विभाग, एमडी मंडी बोर्ड, प्रवीण सिंह कलेक्टर सीहोर ने शनिवार को ग्राम फतहपुर (किलेरामा), विख आष्टा जिला सीहोर में स्थापित कस्टम हायरिंग केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अिधकारियों ने संचालित हो रही गतिविधियों से केंद्र संचालक एवं कृषकों से चर्चा की गई। शासन द्वारा प्राप्त अनुदान हंसराज परमार फतेहपुर (किलेरामा) आष्टा सीहोर ने 2014-15 में 25 लाख लागत से केन्द्र की स्थापना की थी। इसमें शासन द्वारा इन्हें 10 लाख रुपये का अनुदानदिया गया था। वर्ष 2022-23 की स्थिति में 15 लाख 83 हजार का कार्य किया गया है। इसमें खर्चा 8 लाख 50 हजार आया। जिसमें इन्होंने राशि 7 लाख 33 हजार का शुद्ध मुनाफा कमाया गया। इसके लिये इन्होंने 1860 घंटे कार्य किया तथा इससे 262 किसानों भी लाभांवित हुए।

बता दें कि देश में अधिक से अधिक किसानों तक आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए देश भर में सब्सिडी पर कस्टम हायरिंग केंद्रों की स्थापना की जा रही है। कस्टम हायरिंग केंद्र से किसान कम दरों पर किराए से कृषि यंत्र लेकर कृषि कार्य कर सकते हैं और साथ ही किराए पर कृषि यंत्र देने से रोजगार के साथ ही अच्छी आय भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर कृषि अभियांत्रिक भोपाल से सयुक्त संचालक पवन सिंह श्याम, कृषि यंत्री एम डी डैनी, भोपाल संभाग के कृषि यंत्री बच्चू सिंह कोठरी, सहायक कृषि यंत्री अभिषेक दीक्षित, संजय शर्मा, राहुल साहू आदि अनेक आधिकारी साथ थे।

फैक्ट फाईल: ट्रेक्टर 2, थ्रेशर 1, रोटावेटर 2, रिवर्सिबल प्लाऊ (2 बाटम) 1, सीड ड्रिल 1, सीड कम फर्टिलाईजर ड्रिल 1, ट्रॉली 1 उपलब्ध है।

Created On :   3 Feb 2024 1:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story