MP News: आजादी के बाद पहली बार MP के इस आदिवासी बहुल जिले में दौड़ेगी ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

आजादी के बाद पहली बार MP के इस आदिवासी बहुल जिले में दौड़ेगी ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
मध्यप्रदेश का आदिवासी बहुल धार जिले की निवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिला देश की आजादी के आठ दशक बाद रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश का आदिवासी बहुल धार जिले की निवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिला देश की आजादी के आठ दशक बाद रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा में आठ सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर और धार के टांडा रोड स्टेशनों के बीच नयी मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही धार जिला देश के विशाल नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगा।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक नई मेमू ट्रेन छोटा उदयपुर-धार खंड में चलेगी। यह पहली बार होगा जब धार में कोई पैसेंजर ट्रेन चलेगी। इससे एमपी और गुजरात के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

रोज चलेगी 12 कोच वाली MEMU ट्रेन

प्रताप नगर से टांडा रोड के बीच यह MEMU ट्रेन रोज चलेगी। 12 कोच वाली यह ट्रेन गुजरात के वडोदरा व छोटा उदयपुर और एमपी के अलीराजपुर व धार जिलों को जोड़ने का काम करेगी।

रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वडोदरा के प्रतापनगर और धार के टांडा रोड स्टेशनों के बीच 12 डिब्बों की मेमू ट्रेन का संचालन हर रोज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह यात्री ट्रेन गुजरात के वडोदरा व छोटा उदयपुर जिलों और मध्यप्रदेश के आलीराजपुर व धार जिलों को आपस में जोड़ेगी। इस नई रेल लाइन के बनने से इस आदिवासी बहुल इलाके में शिक्षा, व्यापार और रोजगार को अच्छा बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही पीएम मोदी कार्यक्रम में वडोदरा और रतलाम के बीच तीसरी और चौथी लाइन की आधारशिला भी रखेंगे। इस परियोजना से दोनों शहरों के बीच यातायात सरल होगा। दो अप और दो डाउन ट्रेक से ट्रेनों की गति और क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी।

Created On :   8 Sept 2026 1:47 AM IST

Tags

Next Story