मध्य प्रदेश: 66 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, केरल की उड़न परी मेघा ने जीता 100 मीटर रेस का स्वर्ण पदक

मध्य प्रदेश: 66 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, केरल की उड़न परी मेघा ने जीता 100 मीटर रेस का स्वर्ण पदक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश के 2 शहरों भोपाल एवं ग्वालियर में 66वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 6 से 13 जून तक भोपाल में विभिन्न खेल मैदानों पर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा 66वीं शालेय खेल प्रतियोगिता का प्रमुख वाक्य जीत से बढ़कर खेल भावना है।

बुधवार को दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की, नुपुर पांडे ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, कर्नाटक की लक्ष्या ने रजत पदक प्राप्त किया, डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में पंजाब की अर्शदीप कौर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं राजस्थान की नीतू कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किया, 400 मीटर रिले दौड़ बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान केरल ने प्राप्त किया बालक वर्ग 400 मीटर रिले दौड़ में केरल प्रथम एवं राजस्थान दूसरे स्थान पर रहे, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में हरियाणा के अतुल कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया राजस्थान के सुमित ने रजत पदक प्राप्त किया।

1500 बालक वर्ग में हरियाणा के बलजीत सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया राजस्थान के नरेश चोपड़ा ने रजत पदक प्राप्त किया बालिका पंद्रह सौ मीटर में उत्तर प्रदेश की विनीता गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं गीतिका दहिया ने रजत पदक प्राप्त किया।

पोल वाल्ट की प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का दबदबा रहा बालिका वर्ग में निकिता एवं भव्या शर्मा ने क्रमशः स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किया, ट्रिपल जंप बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल के अरितरा सरदार ने रिकॉर्ड समय निकालते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, केरल के मोहम्मद मोहसेन द्वितीय स्थान पर रहे।

100 मीटर बालिका वर्ग में केरल की उड़न परी मेघा ने 12 सेकंड समय निकालकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया, दिल्ली की ऋतु ने 12.5 सेकंड समय निकालकर रजत पदक प्राप्त किया बालक वर्ग में महाराष्ट्र के हर्ष रावत ने 10.5 सेकंड समय निकालकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं दिल्ली के अजीत ने 11.4 सेकेंड के साथ रजत पदक प्राप्त किया, शॉट पुट बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के देवेंद्र पांडे ने स्वर्ण पदक एवं उत्तर प्रदेश के ही अनुज कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में केरल के अविराम पी 49 सेकंड समय निकालकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया आंध्र प्रदेश के शेट्टी रोहित ने रजत पदक प्राप्त किया, बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की श्रावणी सांगले ने 56 सेकंड समय निकालकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं केरल की सौंदर्य मॉल साबु है रजत पदक प्राप्त किया

आज द्वितीय दिवस के पश्चात पदक तालिका मैं केरल का दबदबा रहा केरल प्रथम स्थान पर रहा द्वितीय स्थान पर हरियाणा एवं तृतीय स्थान पर पश्चिम बंगाल राज्य रहा आयोजक मध्य प्रदेश एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा

66 वी राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री खेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदर सिंह परमार मंत्री स्कूल शिक्षा विभाग स्वतंत्र प्रभार एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में एसजीएफआई के जनरल सेक्रेटरी अमरजीत शर्मा एवं वाइस प्रेसिडेंट मुखतेज सिंह बंदेशा थे।

Created On :   7 Jun 2023 8:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story