Jabalpur News: भाई की पत्नी को भगा ले गई बहन...! 7 साल पहले हुई थी लव मैरिज, जांच में जुटी पुलिस

भाई की पत्नी को भगा ले गई बहन...! 7 साल पहले हुई थी लव मैरिज, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर में एक युवक ने पुलिस से फरियाद की है कि उसकी पत्नी को उसकी ही ममेरी बहन भगा ले गई है। पति ने दोनों की वॉट्सएप चैट पुलिस को सौंपते हुए पत्नी को ढूंढ़कर दिलाने की गुहार लगाई है। फिलहाल घमापुर और अमरपाटन थानों की पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।

लव मैरिज के बाद शुरू हुआ विवाद

30 वर्षीय आशुतोष बंसल ने 7 साल पहले संध्या से लव मैरिज की थी। दोनों का 5 साल का बेटा भी है। आशुतोष पढ़ाई के लिए जबलपुर आया था, जहां उसकी ममेरी बहन मानसी अक्सर घर आने-जाने लगी। संध्या और मानसी में ननद-भाभी जैसा रिश्ता था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं। आशुतोष ने बताया कि 12 अगस्त को संध्या अचानक घर से बिना बताए निकल गई। अगले दिन रेलवे स्टेशन पर वह मिली। उसने थाने जाने से मना कर दिया और अमरपाटन जाने की जिद की। इसके बाद वह कुछ दिन पति और बेटे के साथ रही।

22 अगस्त को फिर हुई लापता, मोबाइल छोड़कर गई

एक सप्ताह तक घर पर रहने के बाद 22 अगस्त को संध्या मोबाइल छोड़कर फिर गायब हो गई। पति ने मोबाइल चेक किया तो उसमें संध्या और मानसी की चैट मिली, जिससे शक और गहरा गया। दो जिलों की पुलिस कर रही जांच

आशुतोष ने अमरपाटन और जबलपुर दोनों जगह शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मानसी से पूछताछ की लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। फिलहाल जबलपुर और मैहर पुलिस मिलकर संध्या की तलाश कर रही है।

Created On :   25 Sept 2025 4:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story