- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अचानक 10 डिग्री से नीचे आया पारा...
Jabalpur News: अचानक 10 डिग्री से नीचे आया पारा बाहरी हिस्से में और ठिठुरन भरी सर्दी

- आसपास बादलों का कोई घेरा नहीं जो ठण्डी हवा काे रोक सके
- आगे कोल्डवेव का असर होगा, तापमान इसी तरह बना रहेगा, पहाड़ों की हवा सीधे पूर्वी हिस्से तक पहुंच रही
Jabalpur News: पहाड़ी राज्यों में हुई ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में पारा नीचे आ गया है। शहरों में नवंबर माह में ही कोल्डवेव का असर है। शहर में रविवार को पारा 10 डिग्री से नीचे आकर 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस बार अब तक बीते विंटर सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। एक्सपर्ट के अनुसार बर्फीली हवा का असर है जिससे पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। नवंबर में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है।
शहर के बाहरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान फिलहाल 2 डिग्री कम की फीलिंग करा रहा है। एक्सपर्ट के अनुसार आसपास कोई सिस्टम न होने से सर्द हवा सीधे जबलपुर सहित पूरे पूर्वी मध्य प्रदेश में असर दिखा रही है। सुबह और रात के साथ दिन के वक्त में भी हल्की ठंडी हवा का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शहर के आसपास अभी उत्तर-पश्चिमी हवा सक्रिय है। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
हवा पूरी उत्तरी होने पर ज्यादा इफेक्ट
शहर और आसपास के एरिया में जब हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होगा तो सर्दी कांपने पर मजबूर कर देगी। अभी हवा उत्तर-पश्चिमी है जो आगे पूरी तरह से उत्तरी हो सकती है। सर्दी का लगातार 20 नवंबर तक प्रभाव देखने मिल सकता है। जानकारों के अनुसार पूरे सीजन में 4 बार उत्तरी हवा विंटर सीजन में ज्यादा असर दिखाती है, इसी में सर्दी ज्यादा रहती है।
ठंड के साथ एयर क्वालिटी और बिगड़ी
इधर शुष्क मौसम में वायु की गुणवत्ता में लगातार प्रभाव देखने मिल रहा है। धूल कण वातावरण को ज्यादा प्रदूषित बना रहे हैं। रविवार को शहर के अधारताल क्षेत्र में एक्यूआई 208 प्वाॅइंट दर्ज किया गया, यह वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति कहलाती है। इसी के साथ मढ़ाताल में मध्यम स्थितियों में तो रामपुर गुप्तेश्वर में भी खराब स्थितियों में दर्ज हुआ।
कंपा देने वाली ठंड जल्द
मौसम विभाग के अनुसार आगे कुछ दिनों तक कोल्डवेव का असर देखने को मिलेगा। इसमें कंपा देने वाली ठंड का अहसास होने वाला है। बता दें कि कोल्डवेव (शीत लहर) की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब किसी स्थान का न्यूनतम तापमान या रात्रि का तापमान सामान्य से कम से कम 4.4 डिग्री कम हो जाता है या 4 डिग्री से. से नीचे चला जाता है।
Created On :   10 Nov 2025 5:17 PM IST












