मध्य प्रदेश कांग्रेस: नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस भी ले सकती चौंकाने वाला फैसला, ये नाम रेस में सबसे आगे

नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस भी ले सकती चौंकाने वाला फैसला, ये नाम रेस में सबसे आगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि जिस तरह से बीजेपी में मुख्यमंत्री के पद को लेकर कयासों का दौर जारी है। उसी तरह से कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसको लेकर भी कयासों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि इस बार नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर कांग्रेस चौंका सकती है। क्योंकि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं, लेकिन कई बड़े नेताओं ने इस बार भी जीत हासिल की है। ऐसे में कांग्रेस बड़ा फैसला ले सकती है।

दरअसल, कांग्रेस को भले ही मध्य प्रदेश में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन पार्टी के कई सीनियर और युवा विधायक इस बार भी चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष चुनने में थोड़ी उलझन जरूर होगी। वैसे कई नेताओं ने दिल्ली की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार जातिगत समीकरणों और 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही नेता प्रतिपक्ष का चयन करेगी।

नेता प्रतिपक्ष के बड़े दावेदार

कमलनाथ को एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। हालांकि उनके पीसीसी चीफ रहते हुए ही कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। लेकिन पार्टी को बड़ी हार मिली है। ऐसे में कमलनाथ यह जिम्मेदारी लेते हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

इसके अतिरिक्त पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास रावत, बाला बच्चन, उमंग सिंघार तथा राजेन्द्र सिंह के नाम की चर्चा है।

गौरतलब है कि राजेन्द्र सिंह तथा अजय सिंह राहुल को दिग्विजय सिंह समर्थक माना जाता हैं। वहीं उमंग सिंघार तथा बाला बच्चन कमलनाथ समर्थक हैं। जबकि रामनिवास रावत के ऊपर किसी भी गुट की छाप नही है। अजय सिंह तथा राजेन्द्र सिंह के नाम पर कमलनाथ सहमत हाेते या नही कहा नही जा सकता है। वहीं बाला बच्चन तथा उमंग सिंघार पर दिग्विजय सिंह सहमति मुश्किल नजर आती है। इन परिस्थितियों के चलते रामनिवास रावत ही ऐसे सदस्य हैं जिनपर दोनों की प्रमुख नेताओं की सहमति बन सकती है। वैसे संसदीय ज्ञान में रामनिवास रावत सबसे भारी बताये जाते है।

Created On :   5 Dec 2023 1:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story