INDIA Alliance Meeting: 'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ममता बनर्जी का तीखा हमला

हमारा टारगेट चुनाव आयोग, इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले ममता बनर्जी का तीखा हमला
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी कहना है वो बैठक में कहेंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी कहना है वो बैठक में कहेंगी। टीएमसी चीफ ने कहा, 'हमारा टारगेट चुनाव आयोग है। यह बैठक उस पूरी सॉफ्टवेयर टीम के खिलाफ है, जिसने लोगों को धोखा दिया और उनके साथ विश्वासघात किया है। जो कुछ भी कहना है, वह मैं कल कहूंगी।'

नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक

मालूम हो कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की 30 सितंबर को नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब में अहम बैठक होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में हटाने का प्रस्ताव लाने की रणनीति तय करना और इसके लिए विपक्षी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर जुटाना होगा। यह विपक्ष की तीसरी कोशिश होगी। हाल ही में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सामने आए आंतरिक मतभेदों की खबर के बाद विपक्ष ने इस मुद्दे को और तेज करने का फैसला किया है।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला गुट 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' चुनाव आयोग (EC) पर पार्टी के संगठनात्मक नियंत्रण, नाम और चुनाव चिह्न को लेकर जारी उसकी सुनवाई में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगा रहा है। विवाद आयोग के सामने तब आया जब ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले एक समूह ने मौजूदा पार्टी संगठन के अधिकार को चुनौती दी और तृणमूल कांग्रेस पर नियंत्रण का दावा किया। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले पक्ष ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी कथित तौर पर ‘देशविरोधी ताकतों’ के साथ जुड़ रही हैं। आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वैचारिक नक्सलियों के साथ संपर्क कर रही हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) से ममता बनर्जी की राष्ट्रीय राजधानी में गतिविधियों पर नजर रखने की अपील भी की।

Created On :   30 Sept 2026 12:00 AM IST

Tags

Next Story