- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन में मस्जिद का एक हिस्सा...
MP News: उज्जैन में मस्जिद का एक हिस्सा तोड़ने पर पथराव-लाठीचार्ज, 20 पर केस दर्ज, एक दिन बनीं थी आम सहमति

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए विकास कार्यों के चलते कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इस दौरान शाही मस्जिद हटाने के विरोध को लेकर पथराव हो गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी भी की। मौके पर नियंत्रण पाने के लिए 2000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए। लोगों ने जिला-पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मस्जिद के लगभग 500 मीटर एरिया में बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी थी। मौके पर जमा भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस और लाठियों का उपयोग किया। पथराव और भीड़ को हटाने के दौरान महिला थाना प्रभारी घायल हुई। जबकि मुस्लिम समुदाय ही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटा रहा था। किंतु, बहकावे के कारण स्थिति बिगड़ गई और टंकी चौक तरफ कुछ लोगों ने माहौल ख़राब करने के उद्देश्य से पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीयों से जवाब दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में उज्जैन आगर मार्ग पर नाका चौराहे पर चक्काजाम भी किया गया। जबकि शाही मस्जिद कमेटी और जिला प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद मुस्लिम समाज के सदस्यों ने इसका हिस्सा तोड़ना शुरू किया था। पथराव में शामिल 15 से अिधक लाेगों को उज्जैन पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि 20 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इनमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है।
यह भी पढ़े -केंद्रीय गृह-सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश प्रवास पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली जानकारी
सड़क के दायरे में आए 15 धर्मस्थल, 12 हटाए
सिंहस्थ प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक डेढ़ किलोमीटर एरिया की सड़क 15 मीटर चौड़ी की जाएगी। इसके लिए 323 मकान तोड़े जाएंगे। इनमें 15 धर्मस्थल हैं। अब तक 12 धर्मस्थल हटाए जा चुके हैं। सड़क के दायरे में शाही मस्जिद का भी करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा आ रहा है। मस्जिद 100 साल पुरानी है। रविवार रात में मुस्लिम समाज शाही मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। रात लगभग 10 बजे मस्जिद तोड़े जाने के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। इस पर जिला प्रशासन और मुस्लिम नुमाइंदा कमेटी के बीच बैठक हुई। इनके बीच सहमति बनीं कि मुस्लिम समाज अपने हाथों से मस्जिद का हिस्सा गिराएगा। इसके बाद लोग घर लौट गए। लेकिन सोमवार सुबह एसपी प्रदीप शर्मा ने फोर्स के साथ छत्री चौक पहुंचकर बैरिकेडिंग करा दी। मजदूरों को मस्जिद के अंदर पहुंचाया गया। प्रभावित हिस्सा तोड़ना शुरु हुआ। लोग टंकी चौक पहुंचना शुरु होए। नारेबाजी भी शुरु हो गई। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और पथराव शुरु हो गया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ हटाई। इसी बीच शहरकाजी और जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने अपील की कि शांति बनाएं रखे। अफवाहों पर ध्यान न दें। मौके पर संभागायुक्त कमिश्नर आशीष सिंह, आईजी राकेश गुप्ता और एसपी प्रदीप शर्मा पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की। पुलिस ने स्थिति संभाल ली।
शहरकाजी ने लोगों से की अपील
शहर काजी खलिकुर्रहमान उज्जैन ने समाज से अपील की कि शांति बनाएं रखें। उन्होंने कहा कि बरादराने-मिल्लत को इत्तिला दी जाती है कि बेवजह बाजारों में खड़े न हों और न ही बाजारों की ओर जाएं। मस्जिद से संबंधित मसला रात में ही हल हो गया था, ऐसी कोई बात नहीं है, जिसके कारण किसी को बाहर निकलने की आवश्यकता हो। जिस कार्य के लिए सहमति बनी है, वह पूरा किया जा रहा है और संबंधित लोग अपना काम कर रहे हैं , लिहाज़ा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाहों के कारण घरों से बाहर न निकलें। शांति बनाए रखें तथा घरों में ही रहें।
कलेक्टर ने भी लोगों से शांति की अपील की
उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ होना है। बड़ी संख्या में जो श्रद्धालु आएंगे उनकी व्यवस्थाओं के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं , मास्टर प्लान के हिसाब से मार्गों का चौड़ीकरण चल रहा है। सभी धर्म, समुदाय , समाज के लोग उसमें स्वत अपनी इच्छा से सहयोग कर रहे हैं। लोक स्वयं मकान या धर्मस्थल आ रहे हैं , वे स्वयं हटा रहे हैं। छत्री चौक में आ रही शाही मस्जिद का हिस्सा भी मुस्लिम समाज जनों के द्वारा स्तः हटाया जा रहा है। सभी से अपील करना चाहूंगा कि किसी भी अफवाह में ना आए , और शांति व्यवस्था बनाए रखने में शासन का सहयोग करें।
यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सड़क चौड़ीकरण अभियान में गेती चलाकर अपने पैतृक मकान को तोड़ने की शुरुआत की
वक्फ बोर्ड ने कहा मस्जिद विस्थापित नहीं कर रहे
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि उज्जैन की शाही मस्जिद को न तो शहीद किया जा रहा है और न ही विस्थापित। मस्जिद का जो हिस्सा चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहा है सिर्फ उसे समाज आैर मस्जिद कमेटी द्वारा खुद तोड़ा जा रहा है। प्रशासन के साथ बैठक में शहर काजी और मुस्लिम समाज के तमाम वरिष्ठ लोगों ने मिलकर तय किया था कि समाज के लोग ही मस्जिद के उसे हिस्से को हटाएंगे प्रशासन इसे नहीं हटाएगा और उसी कड़ी में समाज मस्जिद की उस हिस्से को हटा रहा है।
Created On :   30 Sept 2026 1:10 AM IST












