- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- महाराष्ट्र में फिर कांपी धरती, 3...
प्राकृतिक आपदा: महाराष्ट्र में फिर कांपी धरती, 3 घंटे में भूकंप के दो झटके, हिंगोली में दहशत, प्रशासन अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार सुबह दो स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मराठवाड़ा में धरती कांपने से लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक हिंगोली में करीब तीन घंटे में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। लोग घरों से निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पहला झटका सुबह 7:47 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। झटकों का असर नांदेड़ जिले में भी महसूस हुए। दूसरा झटका 10 बजे के करीब महसूस किया गया।
आपको बता दें हिंगोली इलाके में बीते कुछ दिनों से भूकंप के झटके महसूस होते रहे हैं। गुरुवार 1 अक्टूबर की रात करीब 9:41 बजे वसमत तहसील के पांगरा शिंदे इलाके में भी झटके महसूस किए गए थे। इसके करीब 48 घंटे बाद शनिवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
भूकंप के झटकों को लेकर हिंगोली और नांदेड़ दोनों जिलों का प्रशासन अलर्ट है। राहत और बचाव टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। इमरजेंसी कंट्रोल रूम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे चंद्रशेखर बावनकुले, किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा
जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन की ओर से 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
भूकंप के तेज झटके महसूस होते हुए लोग घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित खुले स्थानों पर पहुंच गए। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से झटकों से किसी भी प्रकार जान-माल हानि की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन जमीन हिलने के एहसास से लोगों में डर है।
Created On :   3 Oct 2026 12:20 PM IST












