मध्यप्रदेश: आईएएस वर्मा के खिलाफ सड़कों पर ब्राह्मण समाज, पुलिस से झड़प, वाॅटर कैनन का किया इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क,भोपाल। आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ शनिवार को ब्राह्मण समाज ने भोपाल में विरोध प्रदर्शन् किया। रोशनपुरा चौराहे पर वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन कर वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तीन लेयर की बैरिकेडिंग के साथ भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का भी इंतजाम किया गया था।
यह भी पढ़े -मणिपुर भाजपा विधायक दल की दिल्ली में बैठक, हिंसा प्रभावित राज्य में शांति प्रक्रिया पर चर्चा
ग्वालियर से प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे वकील अनिल मिश्रा, महिलाओं सहित कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों को पुलिस रातिबड़ ले गई। इससे पहले बैरिकेटिंग तोड़कर प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तब पुलिस ने पहले चेतावनी दी और नहीं मानने पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस की धक्का मुक्की के बीच कई बुजुर्ग महिलाएं घायल हो गईं। तनावपूर्ण हालात देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की और संतोष वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस की कार्रवाई को लेकर एडवोकेट संतोष वर्मा ने कहा क्या लोकतंत्र में न्याय मांगना अपराध बन चुका है।
यह भी पढ़े -अखंड भारत के निर्माता फौलादी इरादे, लोहे सा जिगर और 565 रियासतों को जोड़ने वाले राष्ट्रनेता
शांतिपूर्ण आंदोलन का जवाब पानी, लाठी और गिरफ्तारी से दिया जाएगा। महिलोओं के ऊपर सर्दी में पानी की बौछार चलाई गई। यह नागरिकों के अधिकार पर हमला है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि सरकार ने शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश है। जिसमें अनुचित तरीके का सहारा लिया गया। हालांकि कुछ ब्राह्मण संगठन ने 14 को होने वाले प्रदर्शन को स्थगित करने की बात कही थी। प्रदर्शन के लिए सरकार के एक्शन का इंतजार था। अभी भी संगठनों ने एफआईआर और गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
Created On :   15 Dec 2025 1:22 AM IST












