- Home
- /
- मांजे की 130 चक्रियां, सिगरेट के...
मांजे की 130 चक्रियां, सिगरेट के 200 बॉक्स मिले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जाेन क्र.-3 और लकड़गंज पुलिस ने शुक्रवार को टेलीफोन एक्सचेंज चौक के पास एक ट्रक पर छापा मारकर नायलॉन मांजे 130 चक्रियां और सिगरेट 200 बॉक्स जब्त किए। खास बात यह है कि, सिगरेट के पैकेट पर वैधानिक चेतावनी नहीं थी। यह माल नकली होने की आशंका है। चालक को हिरासत में लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज होना बाकी था। पकड़ा गया ट्रक जय रोड लाइस का बताया जा रहा है।
सिगरेट की कीमत 7.50 लाख रुपए
यह ट्रक टेलीफोन एक्सचेंज चौक के पीछे एक गली में खड़ा था। संदेह होने से िकसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पश्चात उपायुक्त गजानन राजमाने और लकड़गंज पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। तलाशी में नायलॉन मांजे की 130 चक्री और सिगरेट के 200 बॉक्स मिले। सिगरेट की कीमत करीब 7.50 लाख रुपए बताई जा रही है। सिगरेट पर वैधानिक चेतावनी भी नहीं है। माल नकली होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ट्रक सहित कुल 17 लाख 65 हजार रुपए का माल जब्त िकया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में जय रोड लाइन्स का मालिक दिल्ली में रहने की जानकारी मिली है।
Created On :   24 Dec 2021 6:01 PM IST