नागपुर में म्यूकर माइकोसिस से 4 की मौत

4 die of Mucor mycosis in Nagpur
नागपुर में म्यूकर माइकोसिस से 4 की मौत
नागपुर में म्यूकर माइकोसिस से 4 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोरोना से मरने वालों की संख्या जीरो पर आ गई है, लेकिन म्यूकर माइकोसिस से मरने वालों की संख्या बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को म्यूकर माइकोसिस से 4 लोगों की मौत हुई। वहीं 15 नए मरीज पाए गए हैं। 36 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। 

कुल भर्ती मरीज 371 : म्यूकर माइकोसिस से 4 लोगों की हुई मौत में 2 की निजी और 2 की सरकारी अस्पताल में मौत हुई है। इस बीमारी से अब तक 147 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 नए मरीज पाए जाने पर जिले में इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,555 हो गई है। कुल 36 मरीज स्वस्थ होकर लौटे हैं। इनमें से 20 सरकारी अस्पतालों से और 16 निजी अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। म्यूकर माइकोसिस से स्वस्थ होने वालों की संख्या कुल 1037 हो गई है। वर्तमान में निजी अस्पतालों में 156 और सरकारी अस्पतालों में 215 मिलाकर 371 मरीज भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है।

Created On :   25 Jun 2021 1:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story