चंद्रपुर में गाज गिरने से 4 महिलाओं की मौत

4 women died in Chandrapur due to fall
चंद्रपुर में गाज गिरने से 4 महिलाओं की मौत
वायगांव परिसर की घटना चंद्रपुर में गाज गिरने से 4 महिलाओं की मौत

डिजिटल डेस्क,वरोरा (चंद्रपुर)।  खेती का कार्य निपटाकर आ रही 4 महिलाओं की गाज गिरने से  मौत हो गई।  शनिवार शाम करीब 4 बजे के दौरान वरोरा तहसील के  शेगांव के पास वायगांव में खेत में काम कर रही दो युवतियों समेत 2 महिलाएं गाज की चपेट में आ गई। वायगांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य हिरावती शालिक झाडे (45), पार्वता रमेश झाडे (60), मधुमती सुरेश झाडे (20), रीना नामदेव गजभे (20) ऐसे मृतकों के नाम बताए जाते हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाएं अपने खेत में काम कर रही थी तभी समय शाम 4 बजे के दौरान तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ ही बिजली चमकने लगी। अचानक से मौसम में बदलाव के कारण महिलाओं ने घर का रास्ता पकड़ा लेकिन घर जाते समय अचानक गाज गिरी और महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी।  घटना से गांव व परिसर में किसानों व खेत मजदूरों में डर का माहौल है। किसानों के परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग किसानों और खेत मजदूरों ने मांग की है। घटना की जानकारी शेगांव पुलिस को मिलते ही थानेदार अविनाश मेश्राम के मार्गदर्शन में पंचनामा थाने के पीएसआई प्रवीण जाधव, किशोर पिरके, महादेव सरोदे ने किया। मामले की जांच पुलिस कर रही है। 
 

Created On :   30 July 2022 7:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story